November 4, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

49वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 में डीसी बाल भवन जीती

  • डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी ने डार्लिंग क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा दिया
  • डीसी बाल भवन के दीगवेश राठी (5/51 और 20 रन नाबाद) को कीमती प्रोडक्ट्स मैन ऑफ द मैच डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने प्रदान किया

संवाददाता

नई दिल्ली। डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी ने 49वें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 (रजि.) में जीत से शुरुआत की। डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी ने गुरुवार को सेंट स्टीफन कॉलेज मैदान में खेले गए पूल मुकाबले में डार्लिंग क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा दिया। डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी के ऑलराउंडर दीगवेश राठी (5/51 और 20 रन नाबाद) को शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कीमती प्रोडक्ट्स मैन ऑफ द मैच अवार्ड डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने प्रदान किया।

  गुरुवार को सेंट स्टीफन कॉलेज मैदान में खेले गए इस मुकाबले में डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी के कप्तान अमन जैनवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लिहाजा, डार्लिंग क्रिकेट क्लब की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 307 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। डार्लिंग क्रिकेट क्लब के ओपनर कृष यादव (109 गेंदों में 153) ने शतक लगाया जबकि विकास सिंह (27 गेंदों में 33) और दिनेश (27 गेंदों में 30) ने उपयोगी पारियां खेलीं। डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी के लिए दीगवेश राठी (5/51) पंजा लगाया जबकि यश धुल (1/43), लवनीश चंदेल (1/47) और सूर्यकांत (1/50) को एक-एक विकेट मिला।

   जवाब में डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी की टीम ने 36.3 ओवर में सात विकेट पर 309 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी की खराब शुरुआत रही, जब उसने केवल 59 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद अर्जुन रपड़िया (49 गेंदों में 66), युगल सैनी (53 गेंदों में 59), मयंक रावत (35 गेंदों में 70) और कप्तान अमन जैनवाल (35 गेंदों में 47 नाबाद) ने उपयोगी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। डार्लिंग क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष सिंह (3/37), मोहमद आसिफ मंसूरी (2/52), दिनेश (1/47) और आर्यन चौधरी (1/79) ने विकेट लिये।

संक्षिप्त स्कोर – डार्लिंग क्रिकेट क्लब 40 ओवर में आठ विकेट पर 307 रन (कृष यादव 153, विकास सिंह 33, दिनेश 30, दीगवेश राठी 5/51, यश धुल 1/43, लवनीश चंदेल 1/47, सूर्यकांत 1/50)। डीसी बाल भवन क्रिकेट अकादमी 36.3 ओवर में सात विकेट पर 309 रन (अर्जुन रपड़िया 66, युगल सैनी 59, मयंक रावत 70, अमन जैनवाल 47 नाबाद, आयुष सिंह 3/37, मोहमद आसिफ मंसूरी 2/52, दिनेश 1/47, आर्यन चौधरी 1/79)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *