July 21, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

55वीं केंद्रीय विद्यालय रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 में मेजबान तैराकों का शानदार प्रदर्शन

  • केवी एजीसीआर के सात तैराकों ने चार गोल्ड समेत कुल दस मेडल जीते
  • मेजबान स्कूल का छात्र अक्षित नैथानी केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुआ
  • केवी एजीसीआर की अपर्णा और सुशिता ने भी स्वर्ण पदक जीते

संवाददाता

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2026: 55वीं केंद्रीय विद्यालय रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 (दिल्ली रीजन) हाल में संपन्न हुई, जिसमें के.वी. ए.जी.सी.आर. कॉलोनी ने तैराकी स्पर्धा की मेजबानी करते हुए चार स्वर्ण, तीन स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल 10 पदक तरणताल से निकालकर अपनी झोली में डाले। के.वी., ए.जी.सी.आर. कॉलोनी के अक्षित नैथानी आगामी केवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा। मेजबान स्कूल की दो लड़कियों अपर्णा नैथानी और शुचिता यादव ने भी अपनी स्पर्धाओं में गोल्ड जीते। इस प्रतियोगिता में सफल आयोजन में केवी एजीसीआर के प्रधानाचार्य विनय कुमार त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य शेर सिंह, पी.ई.टी. एस.के. नागर, स्पोर्ट्स कोच धनंजय, स्पोर्ट्स कोच प्रवेश कसाना और स्पोर्ट्स कोच अजय चौधरी का योगदान सराहनीय रहा।      

   12वीं के छात्र अक्षित ने बालक अंडर 19 कैटेगरी की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता और इस स्पर्धा में वह अगस्त में होने वाले केवीएस नेशनल्स मीट में खेलेगा। अक्षित के अलावा अपर्णा, शुचिता, (तीनों द्वितीय पाली) और हंजला (प्रथम पाली) ने गोल्ड अपने नाम किए। अपर्णा, शुचिता और देवांश (तीनों द्वितीय पाली) ने रजत पदक जीते। एक-एक कांस्य पदक अक्षित, कुणाल कपूर (द्वितीय पाली) और दक्ष (प्रथम पाली) के खाते में गया।

   पी.ई.टी. एस.के. नागर ने कहा, “ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी विद्यालय ने लड़के और लड़कियों की तैराकी की मेजबानी पहली बार की, जो कि हमने सफलता के साथ करके दिखाई। इस बार दिल्ली रीजन के लगभग 35 केंद्रीय विद्यालयों के तैराकों की मेजबानी केवी एजीसीआर ने की और मुझे खुशी है कि हमारे स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। हमारे स्कूल के एक बच्चा केवी नेशनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुआ। हमारी इस सफलता के पीछे केंद्रीय विद्यालय संगठन के वो निर्देश थे, जिनका पालन करते हुए हमने तैराकी के लिए विशेष कैंप आयोजित किया।”

   स्पोर्ट्स कोच धनंजय ने कहा, “हमारे विद्यालय के तैराकों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। लड़के और लड़कियों दोनों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सबसे खुशी की बात यह है कि हमारे विद्यालय का एक छात्र केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुआ है। यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपने सभी खिलाड़ियों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने मेजबानी को लेकर कहा, “हमारे विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि हमें 55वीं केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 की तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन हमारे प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन, उप-प्रधानाचार्य श्री शेर सिंह के सहयोग तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और आयोजन समिति के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाया। विशेष रूप से पी.ई.टी. श्री एस.के. नागर, स्पोर्ट्स कोच अजय चौधरी, स्पोर्ट्स कोच प्रवेश कसाना एवं स्विमिंग कोच विजय का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। सभी के समर्पण और टीमवर्क के कारण प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।”

  • के.वी., ए.जी.सी.आर. कॉलोनी के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी:

प्रथम पाली:-

  1. हंजला 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड – अंडर 17;
  2. दक्ष 50 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज़ – अंडर 14

द्वितीय पाली:-

  1. अक्षित नैथानी 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज – अंडर 19;
  2. अपर्णा नैथानी 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में सिल्वर – बालिका अंडर 17;
  3. शुचिता यादव 400 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर – बालिका अंडर 14;
  4. देवांश गुप्ता 50 मीटर बैकस्ट्रोक में सिल्वर – अंडर 14;
  5. कुणाल कपूर – 50 मीटर बटरफ्लाई में ब्रॉन्ज – अंडर 19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *