June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

खो खो को “इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024”

राजेंद्र सजवान

खेलों के क्षेत्र में फिक्की द्वारा दिया जाने बाला प्रतिष्ठित “इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024” इस बार खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के खाते में गया है। फिक्की हाउस में आयोजित 14वें “ग्लोबल स्पोर्ट्स सम्मिट” में “खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को “बेस्ट नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन भी घोषित किया गया। खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष और खो खो वर्ल्ड कप 2025 के आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव एम एस त्यागी भी  उपस्थित थे।

   सुधांशु मित्तल ने फिक्की को इस अवार्ड के लिए धन्यबाद देते हुए कहा की यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए  काम करेगा। उल्लेखनीय है कि भारत 2025 में खो खो विश्व कप कि मेजबानी करेगा, जिसमें इंग्लैंड, जर्मनी, हॉलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित छह महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे, जिनमें 16-16 महिला और पुरुष टीमें शामिल होंगी। इस चैंपियनशिप में अफ्रीकी महाद्वीप  से घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा और एशिया से मेजबान भारत के अलावा दक्षिण कोरिया,   पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, इंडोनेशिया, ईरान, और मलेशिया शामिल हैं। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से पेरू और ब्राजील की टीमें भाग लेने आएंगी, जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया  ओशिनिया की टीमें होंगी। पड़ोसी देश पाकिस्तान महिला और पुरुष दोनों बर्गों में हिस्सेदारी लेगा जिससे यह वर्ल्ड कप ज्यादा रोमांचिक हो जायेगा l

   मित्तल के अनुसार फिक्की अवार्ड से खो खो फेडरेशन को आगामी वर्ल्ड कप को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा जिससे भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए बेंच मार्क तय होंगे और खो खो के ओलिंपिक और एशियाई खेलों में शामिल होने का मार्ग प्रसस्त होगा। उन्होंने पुरस्कार को ग्रामीण स्तर तक खो खो खेलने बाले उन करोड़ों खिलाडियों को समर्पित किया जोकि युगों युगों से बिना किसी आर्थिक लाभ या सरकारी प्रोत्साहन के इस खेल को अभी तक लोगों के दिलों में जिन्दा रख सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *