डीडीसीए निदेशक विकास कट्याल ने कोच गौतम गंभीर से मुलाकात कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं
संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक एवं भारतीय टीम के पूर्व टीम मैनेजर विकास कट्याल ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर से मुलाकात की और उन्हें आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान विकास कट्याल ने उम्मीद जताई है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है और वो शानदार प्रदर्शन करके चैंपियन बनेगी। जैसा कि आप जानते हैं, टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान का श्रीगणेश कर चुकी है। वो अब तक खेले अपने दोनों मैचों में अमेरिका और नामीबिया को हरा चुकी हैं और अपने ग्रुप ए में शीर्ष पर है।


वरिष्ठ पत्रकार
