April 8, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

हंसराज, गार्गी और स्टनर अकादमी 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल में जीते

  • महिला वर्ग में हंसराज कॉलेज ने मैत्रेयी कॉलेज को 55-51 से हराया
  • गार्गी कॉलेज ने मिरांडा हाउस को 47-23 से पराजित किया
  • पुरुष वर्ग में स्टनर्स अकादमी ने रामजस कॉलेज को 67-60 से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज, गार्गी कॉलेज और स्टनर अकादमी ने जीत हासिल की। महिला वर्ग में हंसराज कॉलेज ने मैत्रेयी कॉलेज को 55-51 से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हंसराज कॉलेज की नव्या को दिया गया।

   दूसरे महिला मैच में गार्गी कॉलेज ने मिरांडा हाउस को 47-23 से पराजित किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार गार्गी कॉलेज की कामाक्षी को प्रदान किया गया। पुरुष वर्ग में स्टनर्स अकादमी ने रामजस कॉलेज को 67-60 से शिकस्त दी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टनर अकादमी के अजय राठी को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *