April 15, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

किरोड़ीमल कॉलेज ने 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल का खिताब जीता

  • किरोड़ीमल कॉलेज ने संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में मेज़बान खालसा कॉलेज को 79-78 से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली: किरोड़ीमल कॉलेज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। एक्स्ट्रा टाइम तक चले संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में किरोड़ीमल कॉलेज ने मेज़बान खालसा कॉलेज को 79-78 से हरा दिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी किरोड़ीमल कॉलेज के देव कपूर रहे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के हार्दिक शर्मा रहे।

   मुख्य अतिथि प्रो. रजनी अब्बी (साउथ कैंपस की डायरेक्टर) ने अन्य अतिथियों – श्री मुकेश कालिया (दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष), श्री ललित वत्स ( पीएसपीबी के सलाहकार), श्री अशोक रंगीन (डीबीए के महासचिव), डॉ. सुशील कुमार (डीयूएससी के सहायक डायरेक्टर) – के साथ मिलकर, प्रिंसिपल प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और डीपीई डॉ. इंदरप्रीत कौर की मौजूदगी में, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस टूर्नामेंट को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और अयूथ वेदा ने प्रायोजित किया था। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण ‘इंडियन लाइव स्पोर्ट्स हब’ पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *