तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर-कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रेष्ठ यादव के नाबाद शतक से पीजीडीएवी जीता
- पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज को 106 रनों के बड़े अंतर से हराया
- एसजीएनडी खालसा कॉलेज ने जाकिर हुसैन कॉलेज (प्रातः) को 5 विकेट से पराजित किया
संवाददाता
नई दिल्ली: श्रेष्ठ यादव (108 नाबाद, 52 गेंद, 4×8, 6×10) के शानदार नाबाद शतक की मदद से पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर-कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज को 106 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पीजीडीएवी टीम की जीत में बल्ले से यश डबास (98 नाबाद, 36 गेंद, 4×7, 6×10) और अंकित कुमार (46, 20 गेंद, 4×5, 6×4) ने, और गेंद से सक्षम (4-0-25-04) और अंकित डबास (3.1-0-38-3) ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। पीजीडीएवी टीम के यश डबास को ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड प्रदान किया गया।

पीजीडीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 289/2 का स्कोर बनाया। जवाब में, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज की टीम 17.1 ओवरों में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वीरेंद्र वाही (52, 41 गेंद, 4×6, 6×2) और मेहुल (37, 18 गेंद, 4×5, 6×1) खालसा कॉलेज की टीम के प्रमुख स्कोरर रहे।
एक अन्य मैच में, एसजीएनडी खालसा कॉलेज ने जाकिर हुसैन कॉलेज (प्रातः) को 5 विकेट से हरा दिया। जीतने वाली टीम के आरव दहिया (71) को ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। जाकिर हुसैन (प्रातः) ने 20 ओवरों में 179/7 का स्कोर बनाया। अनमोल पोरवाल (50, 41 गेंदें, 4×5, 6×1), हर्ष (46, 32 गेंदें, 4×4, 6×3), राहुल जोशी (4-0-33-2)। एसजीएनडी खालसा कॉलेज 18.4 ओवर में 183/5: आरव दहिया (71, 54 गेंद, 9×4, 6×2), पीयूष (31*, 8 गेंद, 4×3, 6×3), अनमोल पोरवाल (02-00-23-02)।


वरिष्ठ पत्रकार
