April 15, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में सिटी एफसी और यंगस्टर्स एफसी जीते

  • सिटी एफसी ने रॉयल एफसी को 1-0 से शिकस्त दी
  • यंगस्टर्स एफसी ने शक्ति फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित किया

संवाददाता

नई दिल्ली। सिटी एफसी और यंगस्टर्स एफसी ने डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में अपने मुकाबले जीतकर पूरे तीन-तीन अंक बटोरे। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबलों में सिटी एफसी ने रॉयल एफसी को 1-0 से शिकस्त दी जबकि यंगस्टर्स एफसी ने शक्ति फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित किया। सिटी फुटबॉल क्लब के लिए फॉरवर्ड व कप्तान अक्षय राज सिंह ने मैच का एकमात्र गोल दागा जबकि यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब की जीत में फॉरवर्ड प्रिंस आर्य ने विजयी गोल किया।      

   दिन के पहले मुकाबले में सिटी एफसी ने रॉयल एफसी को 1-0 से हराया। इस मुकाबले में केवल एक गोल हुआ। यह गोल फॉरवर्ड व कप्तान अक्षय राज सिंह ने 30वें मिनट में किया, जिससे उनकी टीम एक गोल की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। लेकिन मध्यांतर के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और रैफरी अली मोहम्मद की लंबी सीटी बजने तक सिटी की 1-0 की बढ़त बरकरार रही।

   दिन के दूसरे मुकाबले में यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब ने शक्ति एफसी को 1-0 से परास्त किया। इस मैच में भी केवल एक गोल किया जा सका। यह गोल फॉरवर्ड प्रिंस  आर्य ने 18वें मिनट में दागा। इस गोल से यंगस्टर्स की टीम 1-0 से आगे हो गई। हाफ टाइम के समय वो एक गोल की बढ़त के साथ ब्रेक पर गई। लेकिन दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। मैच रैफरी मोहम्मद आदिल  की लंबी सीटी बजने तक यह स्कोर बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *