June 3, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) में जीते रवि ब्रदर्स सीसी और कॉलाज स्पोर्ट्स

  • रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब को 19 रन से पराजित किया
  • दूसरे मैच में कॉलाज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली, 3 जून 2026: रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब और कॉलाज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने बुधवार को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) 2026 में अपने मुकाबले जीते। यहां सेंट स्टीफन ग्राउंड में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब को 19 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में कॉलाज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित किया।

   ‘डी’ ग्रुप लीग मैच में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की जीत में गेंदबाज मयंक गुसाईं (19 गेंदों में 4 चौके, 1 छक्का, 26 रन और 24 रन देकर 3 विकेट) के शानदार प्रदर्शन का योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी (रजि.) के आयोजन सचिव गौरव सरीन एवं टूर्नामेंट सचिव तरविंदर खन्ना ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब के रोहित यादव (20 रन देकर 4 विकेट) को मिला।

   इस मुकाबले में दिल्ली ब्लूज सीसी ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। लिहाजा, रवि ब्रदर्स सीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18.3 ओवरों में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।  उसकी ओर से ओपनर मयंक गुसाईं ने 19 गेंदों पर महत्वपूर्ण 26 रन बनाए, जबकि शौर्यवीर सिंह ने 27 और विवेक जिंदर ने 20 रनों का योगदान दिया। फाइटर ऑफ द मैच बने दिल्ली ब्लूज सीसी के रोहित यादव (20 रन देकर 4 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। विशाल चौधरी और परनीत तिवारी को 2-2 विकेट मिले।

   जवाब में दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब की टीम 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से रेवंत राकयान ने 33 रन और श्रेष्ठ यादव ने 27 रन का योगदान दिया। मयंक गुसाईं ने (24 रन देकर 3 विकेट) शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन झटके। उनके अलावा जयंत (19 रन देकर 3 विकेट) और अंकित भड़ाना (28 रन देकर 3 विकेट) ने भी 3-3 विकेट चटकाए। मान ने 1 विकेट हासिल किए।

   ‘ए’ ग्रुप लीग मैच में कॉलेज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की जीत में अरुण चपराना (45 रन देकर 2 विकेट और 38 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के, नाबाद 37 रन) की शानदार पारी का योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसायटी (पंजीकृत) के के महासचिव श्री विशाल कट्याल, निदेशक अजय शर्मा एवं प्रसिद्ध खेल कमेंटेटर मनोज दत्त ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार जेमिनी क्रिकेट क्लब के कप्तान सिद्धार्थ सिंह बेनीवाल (38 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के, नाबाद 67 रन) को मिला।

   मैच में जेमिनी क्रिकेट क्लब के कप्तान सिद्धार्थ सिंह बेनीवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान सिद्धार्थ सिंह बेनीवाल (38 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के, नाबाद 67 रन) टॉप स्कोरर रहे। अद्वित्य पोप्ली ने 48 और ओपनर समर्थ सिंह 40 रनों का योगदान किया।  कॉलाज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अरुण चपराना (45 रन देकर 2 विकेट) और रजनीश दादर (33 रन देकर 2 विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए। तिशांत डाब्ला ने एक विकेट हासिल किया।

   जवाब में, 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉलाज स्पोर्ट्स की शुरुआत आक्रामक रही और उसने केवल 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। उसकी ओर से अभय चौहान (17 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के, 48 रन) टॉप स्कोरर रहे। सिद्धांत जून ने 42, अरुण चपराना ने नाबाद 37, सिद्धार्थ ने 27 और मनीष सहरावत नाबाद 24 रनों का योगदान किया। जेमिनी सीसी की ओर से अर्जुन रेक्सवेल और अदित्य श्री ने दो-दो विकेट हासिल किए। नारायण को एक विकेट मिला।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *