उत्तरांचल कप में भाग लेंगे बीते कल के सितारे
- इस एकदिनी टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार 20 अक्टूबर को सेंट्रल सेक्रेटरेट मैदान, विनय मार्ग पर किया जा रहा है
- 7-ए-साइड) टूर्नामेंट बीते कल के स्टार खिलाड़ियों से सजी आठ टीमों ने भाग लेने की पुष्टि की है
राजेंद्र सजवान
दिल्ली फुटबॉल संघ (DSA) की गतिविधियां अंतरकलह और गुटबाजी के चलते ठप्प पड़ी हैं। इस बीच वेटरन खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सालों तक दिल्ली और देश की फुटबॉल की ताकत रहे खिलाड़ियों ने एक बार फिर से “उत्तरांचल कप” फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन का फैसला किया है। आयोजन सचिव महावीर सिँह राणा के अनुसार टूर्नामेंट को माता गायित्री देवी ट्रस्ट स्पोंसर कर रहा है। 50 साल से ऊपर के वेटरन खिलाड़ियों के एकदिनी टूर्नामेंट (सेवन ए साइड) का आयोजन मंगलवार 20 अक्टूबर को सेंट्रल सेक्रेटरेट मैदान, विनय मार्ग पर किया जा रहा है, जिसमें बीते कल के स्टार खिलाड़ियों से सजी आठ टीमों ने भाग लेने की पुष्टि की है। आयोजकों के अनुसार, दिल्ली के जाने-माने क्लबों गढ़वाल हीरोज, शिमला यंग्स, यंगमैन, नेशनल, मूनलाइट, यंगस्टर, दिल्ली कैंट, सिटी और विभागीय टीमों ऑडिट, भारतीय खाद्य निगम, कस्टम, डीडीए, डीटीसी, आर्मी, पुलिस आदि के खिलाड़ी एक्शन में नज़र आएँगे। अधिक जानकारी के लिए टीमें पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों माइकल राज और रामा सुब्रमणियम से क्रमशः 8860344566 और 9818514708 पर संपर्क कर सकते हैं। मैच सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।

आयोजन समिति द्वारा बीते कल के स्टार खिलाडियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है, जिनमे गुमान सिँह रावत, भीम भंडारी, अवतार सिँह रावत, हरेंद्र नेगी, आर.एस. रावत गुड्डू, कमल जदली, डी.एस. रावत धन्ना, रामा सुब्रमण्यम, जीव आनंद, पीएस पुरी, वीरेंद्र मालकोटी, डेंज़िल, शिवा, चन्दन रावत, राजेंद्र सजवान और अन्य शामिल हैं।
आमंत्रित खिलाड़ियों में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय स्तर और क्लब स्तर पर नाम कमाया है मसलन गुमान सिँह रावत, भीम भंडारी, अवतार सिँह रावत, गुड्डू, कमल जैसे नाम खासे चर्चित हुए। हरेंद्र नेगी दिल्ली यूनिवर्सिटी के कप्तान रहे तो जीवानंद फुटबॉल के साथ-साथ हॉकी में भी पारंगत थे। आयोजन समिति ने जनवरी में लगभग तीस नामी उत्तराखंडी फुटबॉलरों, हॉकी खिलाड़ियों, क्रिकेटर, टेनिस खिलाड़ियों, मार्शल आर्ट्स और पर्वतोरोहण से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित करने का फैसला किया है।
