October 23, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

एमेच्योर ओजस्विनी सारस्वत की भारतीय महिला गोल्फ में नए युग की शुरुआत

  • 13 वर्षीया ओजस्विनी सारस्वत ‘हीरो विमेंस इंडियन ओपन’ में कट पार करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बनी

संवाददाता

गुरुग्राम, 23 अक्टूबर 2026: 18वें हीरो विमेंस इंडियन ओपन (एचडब्लूआईओ) 13 वर्षीय एमेच्योर ओजस्विनी सारस्वत के लिए सिर्फ अनुभव हासिल करने का मौका माना जा रहा था, लेकिन अब 500,000 डॉलर इनामी राशि वाला लेडीज यूरोपियन टूर का यह टूर्नामेंट उनके करियर का एक बहुत बड़ा पड़ाव बन गया है। 2024 में पाइनहर्स्ट में ‘यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप’ की रनर-अप रहीं और ‘यूएस किड्स यूरोपियन चैंपियनशिप’ में सिल्वर मेडल जीतने वालीं ओजस्विनी अब ‘लेडीज यूरोपियन टूर’ इवेंट में ‘कट’ (अगले राउंड में जगह) हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और कुल मिलाकर दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।

   2018 के एचडब्लूआईओ से पहले ‘विमेंस गोल्फ एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित जूनियर कैंप का हिस्सा रहीं ओजस्विनी ‘वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग’ के आधार पर प्रमुख भारतीयों में से एक के रूप में इस टूर्नामेंट में शामिल हुईं। उन्होंने 79-69 का स्कोर करके 4-ओवर पर ‘कट’ हासिल किया और 36 होल के बाद वह T-26 (संयुक्त 26वें) स्थान पर हैं।

   अभी किशोरावस्था की शुरुआत में ही मौजूद ओजस्विनी को दुनिया भर में खेलने का काफी अनुभव मिल चुका है। यही वजह है कि इस युवा गोल्फर को अच्छी तरह पता था कि यह हफ्ता उनके करियर के लिए कितना अहम हो सकता है। एचडब्लूआईओ की शुरुआत 7-ओवर 79 के स्कोर से करने के बाद, ओजस्विनी जानती थीं कि अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में अपने डेब्यू को यादगार बनाना है, तो उन्हें गलतियों को भुलाकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने पहला लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) इवेंट में बिल्कुल ऐसा ही किया और शुक्रवार को 69 का शानदार राउंड खेला, जिसमें चार बोगियों की तुलना सात बर्डियां थीं। उनके इस राउंड की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने सभी चार ‘पार-3’ होल पर बर्डी लगाईं और 15 होल तक वह ‘ईवन पार’ (बराबर स्कोर) पर थीं। इसके बाद उन्होंने आखिरी तीन होल पर लगातार बर्डी लगाईं और 69 का स्कोर हासिल किया। इस तरह किसी एलईटी प्रो इवेंट के वीकेंड (अंतिम राउंड) तक पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनने इससे यह पक्का हो गया है कि वह वीकेंड पर दुनिया की कुछ बेहतरीन पेशेवर खिलाड़ियों के साथ खेलकर अपना सीखना जारी रख सकेंगी।

   इससे पहले, अदिति अशोक ने 14 साल की उम्र में 2012 के एचडब्लूआईओ में हिस्सा लिया था। वहीं, थाईलैंड की अरिया जुतानुगार्न ने 12 साल की उम्र में 2008 के फिनएयर मास्टर्स में ‘कट’ पार किया था। पिछले साल एचडब्लूआईओ के मुकाबलों को देखकर ओजस्विनी को भी इस इवेंट में खेलने की प्रेरणा मिली, और इस बार उनका यह सपना सच हो गया।

   जयपुर की रहने वाली ओजस्विनी ने कहा, “गुरुवार के राउंड के बाद, मैं आज बस अच्छा खेलना चाहती थी क्योंकि मुझे पता था कि मैंने कहाँ गलतियाँ की थीं। मुझे अपने माता-पिता, भाई और प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) से बहुत सपोर्ट मिला है, और मैं बहुत उत्साहित हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “मैं कुछ ‘बर्डी’ बनाना चाहती थी, क्योंकि यह ज़रूरी था। जब मेरा स्कोर ‘सेवन-ओवर’ हुआ, तो मुझे अंदाज़ा हो गया कि ‘कट’ इसी के आसपास रहेगा। मैं उस स्कोर की भरपाई करना चाहती थी।” फिलहाल, टूर्नामेंट में ओजस्विनी का स्कोर ‘4-ओवर’ है और वह वीकेंड के लिए पूरी तरह तैयार हैं।    8वीं कक्षा की छात्रा ओजस्विनी ने आपनी गोल्फ यात्रा की शुरुआत के बारे में बताया, “मैंने चार साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया था। मैं मोहाली गोल्फ रेंज जाती थी। यह मेरे घर के ठीक सामने था, इसलिए मैंने सोचा कि ‘चलो, गोल्फ ट्राई करके देखते हैं’।” अब वह जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में ट्रेनिंग लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *