November 6, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

भारती कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जानकी देवी मेमोरियल और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट अंतर-कॉलेज महिला हॉकी के सुपर लीग में

  • भारती कॉलेज ने विवेकानंद कॉलेज को 4-1 से पराजित किया
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने रामलाल आनंद कॉलेज को 4-0 से हराया
  • जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज ने ट्राई ब्रेकर में जीसस एंड मेरी कॉलेज को 3-0 से हराया
  • चौथे मैच में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज को वॉकओवर मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज में खेली जा रही दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारती कॉलेज ने विवेकानंद कॉलेज को 4-1 से हराया। भारती कॉलेज की तरफ से चेतना और खुशी ने दो-दो गोल किए जबकि विवेकानंद कॉलेज की तरफ से शुभम ने एक गोल किया। दूसरे मैच में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने रामलाल आनंद कॉलेज को 4-0 से हराया। विजेता टीम श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की तरफ से तन्नू ने दो गोल पायल और चारनी ने एक-एक गोल किया। भारती कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने प्रतियोगिता के सुपर लीग में प्रवेश किया।

   तीसरे मैच में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज और जीसस एंड मेरी कॉलेज के बीच खेला गया जो कि निर्धारित समय में तीन-तीन की बराबरी पर रहा जिसमें जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की तरफ से अंजलि ने दो गोल और रितिका ने एक गोल किया जबकि जीसस एंड मेरी कॉलेज की तरफ से मेरी जोशना ने तीनों गोल किए। उसके बाद ट्राई ब्रेकर में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज ने जीसस एंड मेरी कॉलेज को 3-0 से हराया। चौथे मैच में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज को वॉकओवर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *