June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

धोनी की बेटी पर अभद्र टिप्पणी: घटिया मानसिकता वाला किशोर कच्छ में पकड़ा गया

Man arrasted for threating dhoni daughter from kutch

Man arrasted for threating dhoni daughter from kutch

Man arrested for threating Mahinder Singh Dhoni daughter from kutch –  सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने के ढेरों उदहारण सामने आ रहे हैं और इसका एक जीता जागता उदाहरण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पांच वर्षीय पुत्री जीवा पर सोशल मीडिया पर की गयी बेहद अभद्र टिप्पणी है।

 ऐसा करने वाला एक 17 वर्ष का किशोर है जिसे गुजरात के कच्छ ज़िले में पुलिस ने बाल अपराध क़ानून के प्रावधान के अनुरूप पकड़ लिया है। यह किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है जिसे देखकर हैरानी होती है कि यह किस तरह की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। यह किशोर कच्छ ज़िले के मुंद्रा तालुक़ा के नाना कपाया गांव का रहने वाला है। 

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को आइपीएल में धोनी के खराब प्रदर्शन और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पराजय के बाद इंस्टाग्राम पर इस किशोर ने जीवा से दुष्कर्म की धमकी देते हुए बेहद अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद धोनी के गृहनगर रांची के रातु रोड थाने में इस सम्बंध में एक मामला दर्ज किया गया था। 

धोनी आईपीएल के लिये फ़िलहाल यूएई में हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी और पुत्री जीवा रांची में हैं। पुलिस के अनुसार नाबालिग़ होने के कारण पकड़े गए किशोर के ख़िलाफ़ बाल अपराध क़ानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी।

इससे पहले धोनी की बेटी को धमकी दिए जाने के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया था और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने रातू और हरमू रोड स्थित धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *