July 1, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

गोपी टी और अश्विनी जाधव ने जीती अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन

  • गोपी एलीट पुरुष मैराथन में 2:14:40 मिनट का समय निकाल पाए और अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (साल 2022 में 2:13:39) से कुछ पीछे रहकर भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे
  • उप-विजेता श्रीनु बुगाथा ने 2:14:41 में दौड़ पूरी करके अपने समय में 18 सेकेंड का सुधार किया जबकि अक्षय सैनी ने 2:15:27 में कांस्य पदक जीता
  • एलीट महिला मैराथन दौड़ का जीतने वाली अश्विनी जाधव ने 2:52:25 का समय निकाला लेकिन अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (2:56:42) से चार मिनट पीछे रह गईं
  • निरमाबेन ठाकोर (2:55:47) और दिव्यंका चौधरी (2:57.06) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं 

संवाददाता

नई दिल्ली, 25 फरवरी: गोपी थोनाकल और अश्विनी जाधव अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन में पुरुष व महिला वर्ग की दौड़ जीत ली है। रविवार सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई 42.195 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के गोपी थोनाकल ने अपने साथी श्रीनू बुगाथा को पछाड़़कर पुरुष कैटेगरी में जीत हासिल की। गोपी की निगाहें 1978 में शिवनाथ सिंह द्वारा बनाए राष्ट्रीय रिकॉर्ड (2:12) पर थीं, लेकिन 2:14:40 मिनट का समय निकाल पाए और अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (साल 2022 में 2:13:39) से कुछ पीछे रहकर भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। गोपी के बाद उप-विजेता श्रीनु बुगाथा (2:14:41) को 2:14:59 के अपने समय से बेहतर करने में मदद मिली। वहीं अक्षय सैनी ने 2:15:27 में कांस्य पदक जीता। 

 

  एलीट महिलाओं के बीच मैराथन स्वर्ण पदक की दौड़ में अश्विनी जाधव अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (2:56:42) से चार मिनट पीछे रह गईं। उन्होंने 2:52:25 का समय लेकर दौड़ पूरी की। निरमाबेन ठाकोर (2:55:47) और दिव्यंका चौधरी (2:57.06) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 

   एनईबी स्पोर्ट्स के रेस निदेशक नागराज अडिगा ने बताया, “पुरुष और महिला ‘मैराथन दोनों श्रेणियों में काफी प्रतिस्पर्धी थी। पुरुष धावकों ने पेरिस ओलम्पिक का टिकट हासिल करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन यह उनकी पहुंच से बहुत दूर था। हम उनके सभी प्रयास के लिए उन्हें सलाम करते हैं।”

   अपोलो टायर्स लिमिटेड में एशिया-प्रशांत, मध्य पूर्व और अफ्रीका (एपीएमईए) के अध्यक्ष, सतीश शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर कहा, “19,000 से अधिक धावकों को एकसाथ देखना एक सपना सच होने जैसा था। हम सभी विजेताओं को बधाई देते हैं। हम दिल्ली का भी पूरी ताकत से सामने आने के लिए धन्यवाद देते हैं।” एसिक्स के प्रबंध निदेशक रजत खुराना ने बताया, “देश की सबसे प्रतिष्ठित दौड़ प्रतियोगिता के साथ हमारे सहयोग की यह एक शानदार शुरुआत है। सभी विजेताओं को उनके जोशीले प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।”

   उमेश ने 00:32:02 में आसान जीत हासिल करते हुए लोकप्रिय 10 किलोमीटर  स्पर्धा का पहला पुरस्कार अपने नाम किया। सपन पांचाल (00:32:50) और अब्दुल रहमान (00:33:00) ने दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। महिलाओं 10 किलोमीटर स्पर्धा में रोज़ी (00:37:28) विजेता रहीं; रिया पांडे (00:43:04) और दीपाली मल्होत्रा (00:43:44) ने रजत और कांस्य पदक जीते।

  • परिणाम इस प्रकार हैं:-

मैराथन पुरुष: 1. गोपी थोनाकल (2:14:40); 2. श्रीनु बुगाथा (2:14:41); 3. अक्षय सैनी (2:15:27)> महिलाएं: 1. अश्विनी मदन जाधव (2:52:25); 2. निरमाबेन भरतजी ठाकोर (2:55:47); 3. दिव्यांका चौधरी (2:57.06)

हाफ मैराथन- पुरुष: 1. हरमनजोत सिंह (1:03:52); 2. किरण मात्रे (1:03:57); 3. धर्मेंद्र (1:04:06)> महिलाएं: 1. ताशी लाडोल (1:24:34); 2. स्टैनज़िन चोंडोल (1:28:18); 3. स्टैनज़िन डोलकर (1:28:27)

10 किलोमीटर दौड़ – पुरुष: 1. उमेश (00:32:02); 2. सपन पांचाल (00:32:50); 3. अब्दुल रहमान (00:33:00)> महिलाएं: 1. रोज़ी (00:37:28); रिया पांडे (00:43:04); 3. दीपाली मल्होत्रा (00:43:44)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *