October 6, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

हरियाणा अकादमी ने सहगल क्लब को शर्मा क्रिकेट में पराजित किया

Haryana Academy defeated Sehgal Club in Sharma Cricket

नयी दिल्ली : कुलदीप देवतवाल के हरफनमौला खेल (2/18 और 65 नाबाद) और सेना के रणजी कप्तान रजत पालीवाल (56) और देवेंदर लोचब (55) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत हरियाणा अकादमी ने सहगल क्लब को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर स्पोर्ट सन बी आर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सहगल क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 224 रन बनाये। संदीप सैनी ने 60, शिवम गुप्ता ने 52 और सुरेंदर दहिया ने 53 रनों की पारी खेली। हरियाणा अकादमी के लिए कुलदीप देवतवाल और हरमन सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में हरियाणा अकादमी ने लक्ष्य को 32.4 ओवर में तीन विकेट पर 229 रन बनाकर हासिल कर लिया। कुलदीप ने नाबाद 65, रजत पालीवाल ने 56, देवेंदर लोचब ने 55 और कपिल राव ने 41 रनों की पारी खेली। सहगल क्लब की तरफ से फैजान ,विशाल चौधरी और संदीप सैनी ने एक-एक विकेट लिया। कुलदीप को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Suspected Malware | Cloudflare

Warning

Suspected Malware

This website has been reported for potentially distributing malware.

Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.

Learn More