हरियाणा अकादमी की तीसरी जीत
Haryana Academy’s third win – दिल्ली अंडर-19 खिलाड़ी विवेक यादव (4/28) और इंडिया अंडर-19 खिलाड़ी हिमांशु राणा (75) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा अकादमी (174/3) ने रवि ब्रदर्स (173/10) को सात विकेट से हरा कर स्पोर्ट सन बी आर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल की। विवेक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले खेलते हुए रवि ब्रदर्स ने रॉकी नागर (47), अजय चौधरी (43) और आयुष डिसूजा (38) की बदौलत 38.1 ओवर में 173 रन बनाये। हरियाणा अकादमी के लिए विवेक यादव ने चार और रौनक डबास ने दो विकेट चटकाए। जबाब में हरियाणा अकादमी ने हिमांशु राणा (75), चैतन्य बिश्नोई (41) और देवेन्द्र लोचब (37) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य को 21.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। रवि ब्रदर्स के लिए आयुष डिसूजा (2/10) सफल गेंदबाज रहे।
Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.
Cloudflare Ray ID: a467681a9eaf3778 • Your IP: 198.177.122.150 • Performance & security by Cloudflare