June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

हरियाणा खेल एवं सांस्कृतिक समारोह का धूमधाम से समापन

Haryana Sports and Cultural Festival concludes with pomp

हरियाणा के सबसे बड़े गाँव सिसाय में हरियाणा खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन पद्मश्री चंदगी राम खेल अकादमी के द्वारा धूमधाम से हुआ जिसमें मुख्य आयोजन पुरुष कुश्ती में सबसे बड़ी कुश्ती में सिसाय के प्रीत सिहाग ने गौरव दिल्ली को हराया। इसका इनाम एक लाख 11 हज़ार रुपये था।

अन्य मुख्य कुश्तियों में अक्षय सिसाय, अजय भिवानी सुनील सिसाय, प्रिन्स सिसाय, सुमित कपरो, रवि सिसाय, सचिन सिसाय, विजय मिरचपुर विजेता रहे। महिला बड़ी कुश्ती जिसका इनाम 51000 था में सिमरन यूथ ओलम्पिक पदक विजेता दिल्ली ने ममता (सिसाय) को हराया। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम विकास गुराना, महिला दौड़ 800 मीटर में समी डाँटा, बुजर्ग़ दौड़ 200 मीटर में प्रथम रामकिशन भादरा विजेता रहे। कबड्डी महिला हरियाणा और पंजाब के मैच में हरियाणा विजेता रहा। योग में बलजीत प्रथम रहे। लगभग 10 स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक आयोजन में भाग लिया।

हरियाणा खेल एवं कला अवार्ड में हरियाणवी कलाकार कुलबीर दनोदा, बिंदर दनोदा ,अमित रोहतकिया,अमित ढुल्ल, नवीन विशु,नवीन नारु,सुभाष फ़ौजी,प्रह्लाद फागना ,मनीष मस्त ,राजु पंजाबी ,रविंदर शामली,राजेंद्र सिसाय,श्वेता चौहान,अनु कदयन, इन्दु फोगाट,प्रांजल दहिया आदि को सम्मानित किया गया और सभी कलाकारों ने अपनी संगीत कला से सभी दर्शकों का मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में जरनल डी पी वत्स (सांसद) अति विशिष्ट अतिथि सुशील गुप्ता ,डॉक्टर के के खण्डेलवाल कमिशनर भारत स्काउट्स चैयरमेन RERA गुरुग्राम ,सोमबीर सांगवान विधायक चरखी दादरी,माहीपाल ढांडा विधायक पानीपत,श्रीमती सीमा देवी (पुत्रवधू जननायक चौधरी देवीलाल) विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य देवी लाल (ज़िला अध्यक्ष भाजपा) के भूपिंदर सिंह (अध्यक्ष हिसार भाजपा) अनिरुध देवीलाल (समाजसेवी) जगदीश कालीरामण भारत केसरी , चोधरी कुलबीर सिहाग, आज़ाद सिंह बेरवाल, जगरूप राठी (अर्जुन अवार्डी) अशोक गर्ग (अर्जुन अवार्डी) उदयचंद (अर्जुनअवार्डी) ओमप्रकाश दहिया (द्रोणाचार्य अवार्डी) नेत्रपाल हुड्डा (ध्यानचंद अवार्डी) अनिता कुंडू (तेनजिंग नोरगेअवार्डी) सहदेव सिंह बालियान ,अवतार सिंह, सुखबिर संधु,आदि उपस्थित हुए और संत समाज से महंत सुकराई नाथ , बाबा पाल नाथ, प्रियव्रत पूरी(जूना अखाड़ा) हरिंदर लाम्बा प्रिन्सिपल सुशील लाम्बा DSP ने पहुँचकर आशीर्वाद दिया।

यह आयोजन दीप सिसाय (अध्यक्ष) सुरेंद्र कालीरामण अधिवक्ता (मुख्य पेट्रन) गुरु सुभाष (संस्थापक) चंदगी राम अखाड़ा एवं डिफ़ेन्स अकेडमी और समस्त कार्यकारिणी के द्वारापूरे गाँव के सहयोग से हुआ। कमेटी के द्वारा यह भी तय किया कि यह आयोजन हर वर्ष 9 नवम्बर को होगा और संस्था के मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय रामदिया बेरवाल की याद में भी आगामी 6 अप्रेल 2021 को कुश्ती दंगल करवाया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं, बुज़र्गो, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *