उदय गुप्ते अकादमी की शानदार जीत
आर्यन अरोड़ा के शानदार शतक (116) तथा धनुर सिकरी (40) और कनव गम्भीर (30) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उदय गुप्ते अकादमी (266/8) ने ग्रॉस सपोर्टिंग (259/9) को सात रनों से पराजित कर स्पोर्ट सन बी आर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत हासिल की। आर्यन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए उदय गुप्ते अकादमी की टीम ने आर्यन अरोड़ा (116), धनुर सिकरी (40) और कनव गम्भीर (30) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 40 ओवर में आठ विकेट पर 266 रन बनाए। ग्रॉस सपोर्टिंग की तरफ से गुर मुखी सिंह(3/35) सफल गेंदबाज रहे। जबाब में ग्रॉस सपोर्टिंग की टीम विकास भाटी (65)और जगदेव भाटी (47) के बावजूद निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बना सकी। उदय गुप्ते अकादमी के लिए प्रियाश जैन और बीरेन पाल सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.
Cloudflare Ray ID: a4671df69c510a03 • Your IP: 198.177.122.150 • Performance & security by Cloudflare