June 17, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

योगेंद्र दहिया बने एशियन सेपकतकरा के उपाध्यक्ष खेल प्रतिनिधि

Yogendra Dahiya becomes Vice President and Sports Representative of Asian Sepaktakra

एशियन सेपकतकरा फ़ेडेरेशन के हाल में हुए आन लाइन चुनाओं में भारतीय सेपकतकरा फ़ेडेरेशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया को उपाध्यक्ष चुना गया है| उन्हें तीस में से 29 मत मिले| पहले मार्च को हुए चुनाओं में सिंगापुर के अब्दुल हलील अध्यक्ष बनाए गए|

दहिया एसे पहले भारतीय हैं जिन्हें एशियाई फ़ेडेरेशन के सर्वोच्च पद के बाद दूसरा पद मिला है| उन्होने अपनी जीत को भारतीय सेपक तकरा की कामयाबी से जोड़ा और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण वह इस मुकाम तक पहुँचे हैं| उल्लेखनीय है कि भारत ने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था|

दहिया ने अपने चयन के बाद मीडिया को बताया कि वह देश में सेपकतकरा को हर गली और शहर तक पहुँचाना चाहते हैं| खेल के प्रोत्साहन के लिए कुछ खास योजनाएँ चलाने और छोटी उम्र के खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग की व्यवस्था करने का इरादा रखते हैं|

उनके अनुसार यह खेल यूरोप और अमेरिका के देशों में ख़ासा लोकप्रिय है और स्कूली खिलाड़ियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है| पिछले कुछ सालों में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या तेज़ी से बढ़ने का नतीजा है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सफलता अर्जित कर रहे हैं| उनका इरादा देश में अधिकाधिक विश्व स्तरीय आयोजन कराने का है ताकि हमारे खिलाड़ी विदेशियों से सीख कर अपने खेल में सुधार कर सकें|

फिलहाल एशियन चैंपियनशिप और अन्य अंतराष्ट्रीय आयोजन उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं| वह दिल्ली में वर्ल्ड सुपर सीरीज़ और हैदराबाद में वर्ल्ड कप का शानदार आयोजन करा चुके हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *