June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

दिल्ली खेल पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने अभिषेक त्रिपाठी

  • राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में इसी महीने छह जुलाई और फिर 10 जुलाई को बैठक कर आपसी सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया

संवाददाता

दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी को दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। अभी डीएसजेए का संचालन राजेंद्र सजवान, विपिन बहुगुणा और राजेश राय की ट्रस्टी के द्वारा किया जा रहा था। इन तीनों ने डीएसजेए के अन्य सदस्यों के साथ राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में इसी महीने छह जुलाई और फिर 10 जुलाई को बैठक कर आपसी सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया।

 

  नए पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल का होगा। आपसी सहमति से हुए इस चुनाव में अभिषेक को अध्यक्ष, अमर उजाला के हेमंत रस्तोगी एवं नया इंडिया के विनय यादव को उपाध्यक्ष, टाइम्स ऑफ इंडिया के सबी हुसैन को महासचिव, हिंदुस्तान टाइम्स के शांतनु श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, नवभारत टाइम्स के रौशन झा को कोषाध्यक्ष चुना गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के विपुल काश्यप एवं स्वतंत्र खेल पकत्रकार जयंत कुमार सिंह को कार्यकारी समिति सदस्य के तौर पर चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *