June 4, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की बड़ी जीत

  • आउटर दिल्ली वॉरियर्स एकादश ने भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित किया

संवाददाता

नई दिल्ली, 4 जून 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्सएकादश ने गुरुवार को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) 2026 में भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित किया। यहां सेंट स्टीफन ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स एकादश के शिवम शर्मा (11 रन देकर 4 विकेट) को गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी (रजि.) के अध्यक्ष वेद प्रकाश सरीन एवं कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी के भारत सिंधवंत (नाबाद 51 रन) को मिला।

   इस मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स एकादश के कप्तान ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। लिहाजा, भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 152 रन बनाए। उसकी ओर से भारत सिंधवंत ने शानदार संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 34 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 51 रन बनाए जबकि कपिल ने भी शीर्ष क्रम में 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच बने आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में शिवम शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके अलावा अमन चौधरी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि सिद्धांत शर्मा और शौर्य मलिक को 1-1 विकेट मिला।

   जवाब में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और केवल 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 156 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उसकी ओर से ओपनर लक्ष्य कुंद्रा (25 गेंदों में 2 चौके व 10 छक्के, नाबाद 73 रन) विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टॉप स्कोरर रहे जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव सिंह (26 गेंदों में 2 चौके व 10 छक्के, नाबाद 62 रन) ने भी नाबाद अर्धशतक जमाया। भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से नीलमणि कुमार और महाक्ष देवान ने 1-1 विकेट झटका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *