October 22, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

रिद्धिमा दिलावरी ने जीता ‘हीरो शॉट’, ‘हीरो प्रो-एम’ में शीर्ष पर रही साना नुटिनेन की टीम

  • 18वें हीरो विमेंस इंडियन ओपन से पहले भारत की रिद्धिमा दिलावरी 18वें ग्रीन में खेली गई नॉकआउट स्पर्धा के फाइनल में हमवतन प्रणवी उर्स को हराया
  • विजेता रिद्धिमा को 4,000 डॉलर और उप-विजेता प्रणवी को 2,000 डॉलर की राशि मिली
  • साना नुटिनेन ने देवेंद्र पाल सिंह, सतनाम अरोड़ा और गुरनाम अरोड़ा के साथ मिलकर हीरो प्रो-एम जीता

संवाददाता

गुरुग्राम, 21 अक्टूबर 2026: ‘हीरो विमेंस इंडियन ओपन’ (एचडब्लूआईओ) से पहले ‘हीरो शॉट’ को लेकर रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, जब 18वें संस्करण में हिस्सा ले रहीं सात शीर्ष पेशेवर गोल्फरों के बीच DLF गोल्फ एंड कंट्री क्लब के 18वें ग्रीन में खेली गई यह स्पर्धा की विजेता भारत की रिद्धिमा दिलावरी बनीं। रिद्धिमा ने बेहतरीन कौशल और दूरी पर नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट फॉर्मेट में खेले गए इस मुकाबले में ‘हीरो शॉट’ लगाकर कुल 10,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि में से 4,000 डॉलर की विजेता राशि अपने नाम की। उन्होंने ‘हीरो शॉट’ के फाइनल में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और हीरो मोटोकॉर्प की ब्रांड एंबेसडर प्रणवी उर्स को हराया। दूसरे स्थान पर रहीं प्रणवी को 2,000 अमेरिकी डॉलर मिले।

   एचडब्लूआईओ की मौजूदा चैंपियन शैनन टैन और चियारा टैम्बुरलिनी सेमीफाइनल में हार गईं। वहीं, वाणी कपूर, लिज़ यंग और हीरो मोटोकॉर्प की ब्रांड एंबेसडर दीक्षा डागर की तिकड़ी भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में शामिल थी। अंतिम आठ का दौर होल से 90 गज की दूरी से खेला गया, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को अंक हासिल करने के लिए 60 सेकंड के भीतर नौ शॉट लगाने थे। सेमीफाइनल में 100 गज की दूरी से शॉट लगाने थे। इसमें अंक पाने के लिए खिलाड़ी को छह शॉट लगाने थे, जिसके लिए कोई समय सीमा नहीं थी। फाइनल में, खिलाड़ियों को अंक हासिल करने के लिए 110 गज की दूरी से छह शॉट लगाने थे, यहाँ भी कोई समय सीमा नहीं थी।

  • दीक्षा डागर की टीम (हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले, वीनू बंसल और इंद्रजीत सिंह) दूसरे स्थान रही

   इस बीच, फिनलैंड की गोल्फर साना नुटिनेन ने ‘हीरो प्रो-एम’ जीतकर एचडब्लूआईओ में अपनी शानदार शुरुआत के संकेत दिए। एमेच्योर खिलाड़ियों – देवेंद्र पाल सिंह, सतनाम अरोड़ा और गुरनाम अरोड़ा के साथ मिलकर, सना (जो लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) और एलपीजीए में खेल चुकी हैं) ने अपनी टीम को 34-अंडर के कुल स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर पहुँचाया। यहां खिताब की दावेदारों में एक और दो बार की एलईटी विजेता दीक्षा डागर ने हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले, वीनू बंसल और इंद्रजीत सिंह के साथ मिलकर 30-अंडर के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। एलईटी 2024 ऑर्डर ऑफ मेरिट की विजेता चियारा टैम्बुरलिनी ने अपने एमेच्योर साथियों नरेश कुमार, राज अरोड़ा व अनीश शर्मा के साथ 30-अंडर का स्कोर बनाया, लेकिन ‘काउंटबैक’ के आधार पर वे दीक्षा की टीम से पीछे रह गए।

दिन भर दिए गए विभिन्न पुरस्कारों में, कुंदन कुमार ने होल 1 पर ‘स्ट्रेट ड्राइव’ का इनाम जीता, जहाँ उनका शॉट बिल्कुल सीधी रेखा में गिरा। होल 5 पर ‘क्लोजेस्ट टू द पिन’ (पिन के सबसे करीब) प्रतियोगिता हुई, जिसमें सचिन आनंद विजेता रहे; उन्होंने अपनी गेंद को पिन से 12 फीट 3 इंच की दूरी पर पहुँचाया। होल 16 पर भी एक ऐसा ही मौका था, जहाँ काबुल चावला ने ‘क्लोजेस्ट टू द पिन’ का इनाम जीता; उनकी गेंद पिन से 8 फीट के दायरे में गिरी।

   होल 15 पर ‘किंगफिशर लॉन्ग ड्राइव’ प्रतियोगिता ने काफी लोगों का ध्यान खींचा। महिलाओं में नंदिता कुमार सबसे आगे रहीं, जिन्होंने 201 गज की ड्राइव लगाई। पुरुषों में सौरभ उप्पल ने 259 गज की ड्राइव लगाकर जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *