अमित और माधुरी बने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस के सर्वश्रेष्ठ एथलीट

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें अमित कुमार रवानी, बी.एससी. तृतीय वर्ष और माधुरी, बी.पी.एड. प्रथम वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला एथलीट आंके गए।

पहले सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉ विकास गुप्ता, कुलसचिव दिल्ली विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि माननीय प्रोफेसर विपिन के तिवारी, अध्यक्ष शासी निकाय, आईजीआईपीईएसएस एवं प्रोफेसर संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक), के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। योग एवं जिमनास्टिक्स के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन माननीय अतिथियों के समक्ष किया। इस दौरान योग शिक्षा के प्रभारी प्रो. जे.पी. शर्मा एवं प्रो. तारक नाथ प्रमाणिक और जिमनास्टिक्स शिक्षा के प्रभारी प्रो. समीरन चक्रवर्ती एवं प्रोफ़ेसर ललित शर्मा  विद्यार्थियों के साथ कौशल प्रदर्शन का हिस्सा रहे।

  वार्षिक दिवस के संयोजक प्रो. संजीव कौशल ने अतिथियों का स्वागत किया एवं उद्घाटन भाषण प्रस्तुत किया। डॉ. विकास गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके विशिष्ट कौशल की सराहना की। उन्होंने संस्थान के शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा एवं खेल विज्ञान में विशिष्ट योगदान को सराहा। माननीय प्रो. बिपिन तिवारी ने छात्रों को संबोधित किया और खेल और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की। इसके बाद डॉ. विकास गुप्ता (मुख्य अतिथि) और प्रो. बिपिन के. तिवारी (गेस्ट-ऑफ-ऑनर) द्वारा निम्न छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

   सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष)– अमित कुमार रवानी, बी.एससी. तृतीय वर्ष

   सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला)– माधुरी, बी.पी.एड. प्रथम वर्ष

 

   4×200 मीटर रिले रेस (महिला)

पहला स्थान- अंजलि, प्रिया, वंशिका, रुखसार — बी.एससी. (प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान -विनीता चौधरी, बी.पी.एड (प्रथम वर्ष), कामोनिका, श्रुति सिंह, नेहा सिंह — बी.पी.एड (द्वितीय वर्ष), तृतीय स्थान- भारती, श्रीता, सोमवती, आशमा

   4×200 मीटर रिले रेस (पुरुष)

पहला स्थान- वी. किरण, गौरव बिष्ट, राज चौधरी, अमित रवानी — बी.एससी. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान- सोनू, मोहन, मयंक, गुल्लास — बी.पी.एड. द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान–साहिल, मो. ज़हद, दीपक, राहुल कुमार — बी.एससी. द्वितीय वर्ष।

  वार्षिक दिवस के संयोजक प्रो. संजीव कौशल एवं एम.पी.एड.(द्वितीय वर्ष) की छात्रा वर्तिका कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया एवं प्राचार्य ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जिमनास्टिक्स एवं योग के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

 

   दूसरे सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री एलिस वास आर., सचिव, उच्च शिक्षा, दिल्ली सरकार, विशिष्ट अतिथि सुश्री पिंकी, स्वर्ण पदक विजेता (कॉमनवेल्थ गेम्स-2022), लॉन बॉल्स एवं प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक), आईजीआईपीईएसएस के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

   मुख्य अतिथि सुश्री एलिस वास आर. ने अपने संबोधन में बच्चों के कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा बच्चों द्वारा दिखाए गए कौशल अविश्वसनीय हैं जो इन्हें सीमित सुविधाओं में मिले हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह संस्थान की उसकी जरूरत के अनुसार भूमि की मांग को उच्चाधिकारियों तक अवश्य पहुंचाएंगी।

   सुश्री पिंकी जो कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल्स में न केवल स्वर्ण पदक विजेता हैं बल्कि इस कॉलेज की पूर्व छात्रा भी हैं, उन्होंने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी बीच उन्होंने अपने अध्यापकों को प्रणाम कर अपने जीवन में प्राप्त ख्याति को अध्यापकों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम बताया। इसके बाद निम्न विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *