ओपनर काव्य के आतिशी शतक ने दिलाई एस्सेक्स फार्म को धमाकेदार जीत
- एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया
- काव्य (73 गेंदों में 17 चौके व 3 छक्के, 133 रन) को दमदार बैटिंग के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला
संवाददाता
नई दिल्ली। एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। शुक्रवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया। एस्सेक्स फार्म की टीम के ओपनर काव्य (73 गेंदों में 17 चौके व 3 छक्के, 133 रन) को दमदार बैटिंग के लिए जीजीडीएमएसी के पैटर्न सूरज सोढी और सामाजिक कार्यकर्ता रंजन ओबराय ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का दिल्ली ब्लूज सीसी के श्रेष्ठ यादव (66 गेंदों में 7 चौके व 6 छक्के, 100 रन) को मिला।

एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब के कप्तान क्रिस यादव ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, दिल्ली ब्लूज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 308 रनों के मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसके लिए सलील (104 गेंदों में 12 चौके, नाबाद 110 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि ओपनर श्रेष्ठ यादव (66 गेंदों में 7 चौके व 6 छक्के, 100 रन) ने भी शतक जमाया। वैभव सूद ने 42 रनों का योगदान किया। एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष मीणा (53 रन देकर 4 विकेट) ने चार विकेट लिये। उनके अलावा एच. भारद्वाज को दो और रोहन पर्चांदा व रोनक को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में, एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब की टीम केवल 29.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 309 रन बनाकर जोरदार जीत हासिल की। उसकी तरफ से ओपनर काव्य (73 गेंदों में 17 चौके व 3 छक्के, 133 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि द्वीप गहलोत (39 गेंदों में 8 चौके व 3 छक्के, 73 रन) ने अर्धशतक ठोका। आशीष तंवर ने 39 और कप्तान क्रिस यादव ने नाबाद 27 रनों का योगदान किया। दिल्ली ब्लूज की ओर से अरुण पुडीर को दो, रेवंत राकयन, मनीष यादव और वैभव सूद को एक-एक विकेट मिला।


वरिष्ठ पत्रकार
