June 13, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स की जीत

  • यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रन से हराया
  • दीप ठाकुर (18 गेंदों में 2 चौके व 5 छक्के, 45 रन और 15 रन देकर 4 विकेट) को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रन से हरा दिया। यंग फ्रेंड्स की टीम के दीप ठाकुर (18 गेंदों में 2 चौके व 5 छक्के, नाबाद 45 रन और 15 रन देकर 4 विकेट) को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड यंग फ्रेंड्स के ही पार्थ कुमार बाली (60 गेंदों में 8 चौके व 3 छक्के, 87 रन और 9 रन देकर एक विकेट) को मिला। 

   एसबी यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, यंग फ्रेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 308 रनों के मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसके लिए पार्थ कुमार बाली (60 गेंदों में 8 चौके व 3 छक्के, 87 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि दक्ष द्राल (54 गेंदों में 7 चौके व 1 छक्के, 70 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। दीप ठाकुर ने नाबाद 45 रनों का योगदान किया। एसबी यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से युजर (50 रन देकर 3 विकेट) ने तीन विकेट लिये। उनके अलावा हृद्य सांसवाल, कर्ण कश्यप, ध्रुव शर्मा और ईशान ककड़ को एक-एक विकेट मिला।  

  जवाब में, एसबी यूथ क्रिकेट क्लब की टीम 31.2 ओवर में 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसकी तरफ से कर्ण कश्यप (36 गेंदों में 6 चौके, 39 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि कार्तिकेय नौडियाल ने 30 रनों का योगदान किया। यंग फ्रेंड्स की ओर से दीप ठाकुर (15 रन देकर 4 विकेट) ने चार विकेट चटकाए जबकि अचिंत्य व एन. पाल को दो-दो और कमल नागर व पार्थ कुमार राय को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *