May 23, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

कुणाल के नाबाद शतक से स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब जीता

  • स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया
  • कुणाल सांगवान (90 गेंदों में 15 चौके व 2 छक्के, नाबाद 105 रन) को शानदार शतक के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया। स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के कुणाल सांगवान (90 गेंदों में 15 चौके व 2 छक्के, नाबाद 105 रन) को शानदार शतक के लिए वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेश राय और बीसीसीआई अंपायर अंकुर जुल्का ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के ही ऋषभ द्राल (51 गेंदों में 82 रन और 18 रन देकर एक विकेट) को मिला। 

   जेमिनी क्रिकेट क्लब के कप्तान सिद्धार्थ बेनीवाल ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। जेमिनी क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवरों में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसके लिए अद्वैत्य पोप्ली (58 गेंदों में 8 चौके, नाबाद 62 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि विशांत भाटी ने 45, रोहन राणा ने 44, समर्थ सिंह ने 43 और प्रताप वशिष्ठ ने 35 रनों का योगदान किया। स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से ललित यादव (39 रन देकर 3 विकेट) और सुशील कुमार (44 रन देकर 3 विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए। योगेश कुमार को दो और विसन पंचाल व ऋषभ द्राल को एक-एक विकेट मिला।

   जवाब में, स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की टीम ने 31.1 ओवर में चार विकेट पर 277 रनों बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। उसकी तरफ से कुणाल सांगवान (90 गेंदों में 15 चौके व 2 छक्के, नाबाद 105 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि ऋषभ द्राल (51 गेंदों में 82 रन) नाबाद अर्धशतक जमाया। हार्दिक शर्मा ने 44 और विकास सोलंकी ने 29 रनों का योगदान किया। जेमिनी क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ राय (24 रन देकर 2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा प्रताप वशिष्ठ और अरुण कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *