May 23, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

शिवम भान के शतक से यॉर्क क्रिकेट क्लब की बड़ी जीत

  • यॉर्क क्रिकेट क्लब ने खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 193 रनों के विशाल अंतर से रौंदा
  • शिवम भान (80 गेंदों में 10 चौके व 8 छक्के, नाबाद 131 रन) को शानदार शतक के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। यॉर्क क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में यॉर्क क्रिकेट क्लब ने खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 193 रनों के विशाल अंतर से रौंद डाला। यॉर्क क्रिकेट क्लब के शिवम भान (80 गेंदों में 10 चौके व 8 छक्के, नाबाद 131 रन) को शानदार शतक के लिए जीजीडीएमएस के सहायक सचिव अनिल कुमार बांगिया और जीजीडीएमएस टूनामेंट कमेटी के सदस्य विजय कुमार वर्मा ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के इमरोजप्रीत सिंह (21 गेंदों में 31 रन और 62 रन देकर 2 विकेट) को मिला। 

   खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कप्तान प्रांजल सैनी ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, यॉर्क क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद ऑलआउट हो गई। उसके लिए शिवम भान (80 गेंदों में 10 चौके व 8 छक्के, नाबाद 131 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि अक्षय रैनी ने 45 और रोहन राणा ने 42 रनों का योगदान किया। खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से इमरोजप्रीत सिंह (62 रन देकर 2 विकेट) के अलावा समर कोहार और सम्पर्क गुप्ता ने दो-दो विकेट चटकाए। उनके अलावा वैभव मोहन, कुशाग्र शर्मा और गणेश भगत को एक-एक विकेट मिले।  

  जवाब में, खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम 23 ओवर में 147 रनों बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी तरफ से इमरोजप्रीत सिंह (21 गेंदों में 31 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि प्रांजल सैनी ने 27, गणेश भगत ने 22 और उधव मोहन ने 22 रनों का योगदान किया। यॉर्क क्रिकेट क्लब की ओर से अमन चौधरी (50 रन देकर 4 विकेट) अगले सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा शौर्य मलिक, रोहन राणा और कुणाल शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *