खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की जीत में इब्राहिम और माधव कौशिक के अर्धशतक
- खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने पुसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया
- इब्राहिम (60 गेंदों में 12 चौके व 2 छक्के, नाबाद 87 रन) को शानदार अर्धशतक के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला
संवाददाता
नई दिल्ली। खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने पुसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हरा दिया। खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के इब्राहिम (60 गेंदों में 12 चौके व 2 छक्के, नाबाद 87 रन) को शानदार अर्धशतक के लिए खेल पत्रकार खुर्रम हबीब और पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर गुरशरण सिंह ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड पुसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब के अभिषेक (72 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्के, 67 रन) को मिला।

खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कप्तान प्रांजल सैनी ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, पुसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवरों में 168 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए अभिषेक (72 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्के, 67 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि शिवम नागर ने 33 और मानव सूद ने 22 रनों का योगदान किया। क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से सम्पर्क गुप्ता (34 रन और 3 विकेट) ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा इमरोजप्रीत सिंह, यथार्थ सिंह और गणेश भगत को दो-दो विकेट मिले।

जवाब में, खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम ने 17.1 ओवर में एक विकेट पर 169 रनों बनाकर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की। उसकी तरफ से इब्राहिम (60 गेंदों में 12 चौके व 2 छक्के, नाबाद 87 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि माधव कौशिक (43 गेंदों में 11 चौके व 3 छक्के, 80 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। पुसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब की ओर से ध्रुव मल्होत्रा (48 रन देकर 1 विकेट) अकेले सफल गेंदबाज रहे।


वरिष्ठ पत्रकार
