डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में दिल्ली टाइगर्स एफसी जीता
- दिल्ली टाइगर्स एफसी ने गुडविल फुटबॉल क्लब को 5-1 से पराजित किया
संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली टाइगर्स एफसी ने डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में अपना मुकाबला जीतकर पूरे तीन अंक बटोरे। बुधवार को पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में दिल्ली टाइगर्स एफसी ने गुडविल फुटबॉल क्लब को 5-1 से पराजित किया। दिल्ली टाइगर्स एफसी के लिए फॉरवर्ड अभिजीत डोलोई, फॉरवर्ड शास्वत द्विवेदी, डिफेंडर चोऊ एलेन मीन, स्थानापन्न मिडफील्डर आत्मन योगेश उपाध्याय और स्थानापन्न मिडफील्डर दिव्यांश सिंह ने एक-एक गोल किया।

दिन के इस मुकाबले में गोल दिल्ली टाइगर्स एफसी ने गुडविल फुटबॉल क्लब को 5-1 से हराया। इस मुकाबले में दिल्ली टाइगर्स की ओर से पहले हाफ में तीन और दूसरे हाफ में दो गोल किए गए। लेकिन फॉरवर्ड अभिजीत डोलोई ने 26वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। फॉरवर्ड शास्वत द्विवेदी ने 36वें और डिफेंडर चोऊ एलेन मीन ने 40वें मिनट में गोल करके टीम का स्कोर 3-0 पहुंचा दिया। गुडविल एफसी के फॉरवर्ड शाहमीर मिर्जा ने 43वें मिनट में गोल किया और स्कोर 1-3 हो गया। मध्यांतर के समय दिल्ली टाइगर्स एफसी 3-1 की बढ़त पर थी। दूसरे हाफ में दो स्थानापन्न मिडफील्डरों आत्मन योगेश उपाध्याय ने 81वें और दिव्यांश सिंह ने गोल करके दिल्ली टाइगर्स को 5-1 से आगे कर दिया। रैफरी अतुल शर्मा की मैच समाप्ति की लंबी सीटी बजने तक यही स्कोर बना रहा।

वरिष्ठ पत्रकार
