April 18, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 टूर्नामेंट में यश डबास के शतक से पीजीडीएवी कॉलेज की लगातार दूसरी जीत

  • पीजीडीएवी कॉलेज ने शिवाजी कॉलेज को 175 रनों से रौंद डाला
  • पीजीडीएवी येलो टीम ने शहीद भगत सिंह कॉलेज को 87 रनों से मात दी

संवाददाता

नई दिल्ली। यश डबास (161 रन, 51 गेंद, 16×4, 15×6) के तूफानी शतक और श्रेष्ठ यादव (58) व अंकित कुमार (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवाजी कॉलेज को 175 रनों के विशाल अंतर से मात दी। यह मेजबान टीम की लगातार दूसरी जीत है। वैभव पांडे (13 पर 4) और प्रणीत (17 पर 3) ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए पीजीडीएवी कॉलेज की जीत में भूमिका निभाई। यश डबास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. पवन डबास ने दिया।

   पीजीडीएवी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 332 रन बनाए। इसके जवाब में शिवाजी कॉलेज की पूरी टीम 15.3 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। उसकी तरफ से प्रियांश सिंह ने 37 रन बनाए और धैर्य मल्होत्रा ने तीन विकेट झटके।

  • करण सोनी का शतक

एक अन्य मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ करण सोनी (132 रन, 52 गेंद, 11×4, 12×6 और 11 रन पर 3 विकेट) के शानदार ऑलराउंड खेल, नैतिक यादव (40) और अंश जाखड़ (3/38) के उम्दा प्रदर्शन से पीजीडीएवी येलो टीम (20 ओवर में छह विकेट पर 265 रन) ने शहीद भगत सिंह कॉलेज (19.2 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट) को 87 रनों से मात दी। पराजित टीम की तरफ से वरदान सूरी ने 23 रन बनाए और अभय और शास्वत ने दो-दो विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *