तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी एवं बास्केटबॉल टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज की हॉकी टीम जीती

  • श्याम लाल कॉलेज ने पुरुष वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई को 5-2 से हराया और श्री राम कॉलेज ऑफ कामर्स ने किरोड़ीमल कॉलेज को 2-1 से हराया
  • महिला वर्ग के पहले मैच में इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स साइंसेज ने भारती कॉलेज को 8-0 से रौंदा जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनाई ने विवेकानंद कॉलेज को 2-1 से हराया
  • बास्केटबॉल टूर्नामेंट के महिला वर्ग में किरोड़ीमल कॉलेज और गार्गी कॉलेज ने अपने मैच जीते जबकि पुरुष वर्ग में किरोड़ीमल कॉलेज, हंसराज कॉलेज और खालसा कॉलेज एलुमनाई ने जीत हासिल की

संवाददाता

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज ने तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई को 5-2 से हराया। श्याम लाल कॉलेज की जीत में आशीष ने दो गोल और दीपक मोहित व आशीष गुप्ता ने एक-एक गोल किया। खालसा की तरफ से विपिन नंदलाल और अल्ताफ ने एक- एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्याम लाल कॉलेज के ललित को प्रदान किया गया।

   श्री राम कॉलेज ऑफ कामर्स ने किरोड़ीमल कॉलेज को 2-1 से हराया। श्रीराम कॉलेज की की जीत में विभांसु और लखन ने एक-एक गोल किए जबकि किरोड़ीमल कॉलेज की तरफ से विजय ने एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के खिलाड़ी लखन को श्री राकेश बाली ने प्रदान किया।

   महिला वर्ग के पहले मैच में इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स साइंसेज ने भारती कॉलेज को 8-0 से रौंद डाला। पिंकी ने तीन, कंचन ने दो, नेहा सिंह, नेहा रानी और शालिनी ने एक-एक गोल किए। वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड इंदिरा गांधी कॉलेज की पिंकी को द्रोणाचार्य अवॉर्डी एनएस सैनी ने प्रदान किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनाई ने विवेकानंद कॉलेज को 2-1 से हराया। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनाई की तरफ से सुनीता ने दो गोल और विवेकानंद कॉलेज की तरफ से प्रेरणा ने एक गोल किया। वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड सुनीता को मिला।

   बास्केटबॉल टूर्नामेंट के महिला वर्ग में किरोड़ीमल कॉलेज ने जीसस एंड मेरी कॉलेज को 35-23 से हराया। वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड किरोड़ी मल कॉलेज की विधि को प्रदान किया गया। गार्गी कॉलेज ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 55-35 से हराया। गार्गी कॉलेज की आयुषी गुप्ता को वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

   पुरुष वर्ग में किरोड़ीमल कॉलेज ने हिंदू कॉलेज को 64 -44 से हराया। विजेता कॉलेज के निखिल को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 76-70 से हराया। हंसराज कॉलेज के अनंत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। खालसा कॉलेज एलुमनाई ने भारत अकैडमी को 68-46 से हराया। विजेता टीम के महावीर को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *