June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

दिल्ली प्रीमियर लीग: हिंदुस्तान और रॉयल रेंजर्स जीते

हिंदुस्तान क्लब ने आधी-अधूरी भारतीय वायु सेना को 2-0 से परास्त किया

डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में दिन के दूसरे मैच में रॉयल रेंजर्स ने तरुण संघा को 3-0 से हराया

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग में ग्रोइंग स्टार ने रेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब को 3-0 से शिकस्त दी

संवाददाता

इमरान खान और कप्तान माइक फोकु के शानदार गोलों की मदद से हिंदुस्तान फुटबॉल क्लब ने आधी अधूरी भारतीय वायु सेना को 2-0 से परास्त कर दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में पूरे अंक अर्जित किए। डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में दिन के दूसरे मैच में रॉयल रेंजर्स ने तरुण संघा को 3-0 से हराया।

   भारतीय वायुसेना के नियमित खिलाड़ी डूरंड कप में खेल रहे है। नतीजन रिजर्व   खिलाड़ियों से काम चलाना पड़ रहा है।

  

रॉयल रेंजर्स के स्टार स्ट्राइकर कांगो के डेली मकानिनो ने पहले हाफ में पेनॉल्टी पर गोल जमाने के बाद प्रतिद्वंद्वी गोली की चूक का फायदा उठाते हुए तेज रफ्तार दौड़ से  स्कोर 2-0 कर दिखाया। दूसरे हाफ में रविराज ने लंबी दूरी का शॉट जमाकर स्कोर आगे बढ़ाया।

  

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में ग्रोइंग स्टार ने रेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। प्लेयर ऑफ़ द मैच पिंकी कुमारी, सुनीता और सुहावी धूपिया ने एक-एक गोल बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *