November 6, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

द ड्रीम टीम ने जीता डीएसए दिल्ली विमेंस चैंपियनशिप का खिताब

  • द ड्रीम टीम ने गुडविल फुटबॉल क्लब को टाई ब्रेकर में 6-5 से हराया

संवाददाता  

द ड्रीम टीम ने डीएसए दिल्ली विमेंस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। द ड्रीम टीम ने गुडविल फुटबॉल क्लब को टाई ब्रेकर में 6-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बुधवार को डॉ. बीआर अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई, जिस कारण स्कोर 0-0 रहा। अंततः टाई ब्रेकर में द ड्रीम टीम ने 6-5 की जीत के साथ ख़िताब जीत लिया।

 

  गुडविल की गीतिका नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, ड्रीम टीम की अंजलि और श्रेया चक्रवर्ती को क्रमशः टॉप स्कोरर और बेस्ट गोल कीपर आंका गया। जगुआर फुटबॉल क्लब तीसरे नंबर पर रहा। पांच दशकों तक भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच रहे बजरंग लाल ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर आयोजन समिति की चेयरपर्सन आभा जैन और फिजिओ नुपुर नाथ भी मौजूद रहीं। फाइनल में पहुंची टीमें विमेंस डीपीएल 25-26 में भाग लेंगी।

   टाई ब्रेकर में ड्रीम का सपना नाजमीन, अमिशी बलूनी, ज्योति, अंजलि, सबनम और आशु कुमारी ने गोल जमा कर पूरा किया। गुडविल के लिए नीतिका नेगी, गीतिका नेगी, अनीता, संगीता नैना मुखीजा सफल रहीं।    हालांकि गुडविल ने अधिकांश समय खेल पर पकड़ बनाई लेकिन कमजोर निशानेबाजी और प्रतिद्वन्दवी गोल कीपर श्रेया के सुन्दर बचाव के चलते गोल नहीं निकल पाया। हेमलता, अनीता, संगीता और गीतिका ने आसान मौके गंवाए। विजेता टीम की अंजलि, ज्योति और रिद्धिमा भी मौकों का फायदा नहीं उठा पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *