June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

भारत रत्न नीरज चोपड़ा! आपकी राय?

  • पिछले कुछ महीनों में नीरज चोपड़ा को भारत रत्न देने के लिए सुगबुगाहट चल रही है क्योंकि और वह अपने भाले से भारत के भाल को अनेकों मुकुट से सुसज्जित कर चुका है
  • ओलम्पिक गोल्ड, वर्ल्ड चैम्पियनशिप और एशियाड का दोहरा स्वर्ण जीतने के साथ नीरज आज किसी क्रिकेटर से भी ज्यादा लोकप्रिय है
  • नीरज का कद अन्य भारतीय खिलाड़ियों से बहुत बड़ा है, जैसे कि सर्गेई बुबका की पहचान थी
  • नीरज को भारतीय एथलेटिक्स का पेले, ध्यानचंद और मोहम्मद अली कहा जाए तो गलत नहीं होगा

राजेंद्र सजवान

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने पर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई थी। सरकार के फैसले का क्रिकेट प्रेमियों और आम हिन्दुस्तानी ने स्वागत किया लेकिन ओलम्पिक से जुड़े खेलों में कुछ ऐसे भी थे जिन्हें सचिन को दिए गए सम्मान में कोरी राजनीति नजर आई थी। खासकर हॉकी प्रेमियों ने आक्रोश व्यक्त किया था।

   पिछले कुछ महीनों में एक और खिलाड़ी को भारत रत्न देने के लिए सुगबुगाहट चल रही है। यदि आप विराट कोहली को सम्मान देने के बारे में सोच रहे हैं तो शायद आप गलत सोच रहे हैं। वह खिलाड़ी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा है। ओलम्पिक गोल्ड, वर्ल्ड चैम्पियनशिप और एशियाड का दोहरा स्वर्ण जीतने के साथ नीरज आज किसी क्रिकेटर से भी ज्यादा लोकप्रिय है और अपने भाले से भारत के भाल को अनेकों मुकुट से सुसज्जित कर चुका है।

   ऐसा नहीं है कि विराट किसी मायने में सचिन से कमतर हैं। लेकिन नीरज फिलहाल निर्विवाद रूप से भारत का नम्बर एक खिलाड़ी है, जिसे पूरी दुनिया जानती पहचानती और सम्मान देती है। चूंकि क्रिकेट की दुनिया बहुत छोटी है इसलिए नीरज का कद अन्य भारतीय खिलाड़ियों से बहुत बड़ा हो जाता है। इतना बड़ा, जैसा सर्गेई बुबका की पहचान थी। नीरज को भारतीय एथलेटिक्स का पेले, ध्यानचंद और मोहम्मद अली कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

   हॉकी की शिकायत यह थी कि उसके महानायक दद्दा ध्यानचंद को भारत रत्न के काबिल नहीं समझा गया। तीन बार के ओलंपिक चैम्पियन मेजर ध्यान चंद हॉकी इतिहास के महानतम खिलाड़ी आंके जाते हैं। उस समय जब ध्यानचंद को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की जा रही थी, यकायक सचिन को सम्मान देने की घोषणा चौंकाने वाली थी।

 

  भारतीय खेलप्रेमियों में ऐसे लाखों करोड़ों हैं जिन्हें लगता है कि नीरज के कारण भारत को दुनिया भर में जाना पहचाना जा रहा है। उन्हें लगता है कि नीरज को सम्मानित करने का बेहतरीन मौका है। यदि उसे सही समय पर सम्मान मिलता है तो वह आगे भी देश के लिए यश बटोरता रहेगा। हालांकि वह कह रहा है कि अभी उसका श्रेष्ठ आना बाकी है। फिर भी उसके खाते में जो कुछ है, देश के सबसे बड़े सम्मान को पाने के लिए काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *