मद्रास क्रिकेट क्लब “वॉक” करके सेमीफाइनल में पहुंचा
संवाददाता
नई दिल्ली। मद्रास क्रिकेट क्लब “वॉक ओवर” लेकर बड़े आराम से 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। शुक्रवार को श्री गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज में तीसरे दौर के पहले व टूर्नामेंट का सोलहवां मैच खेला जाने वाला था लेकिन तिलकनगर कोल्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम तिथि को लेकर असमंजसय के चलते निर्धारित समय तक मैदान पर नहीं पहुंच पाई। लिहाजा, अम्पायर एवं टूर्नामेंट कमेटी द्वारा नियमानुसार मैदान पर मौजूद मद्रास क्रिकेट क्लब को वॉक ओवर दे दिया। इस कारण मद्रास क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबले खेलने बिना ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब मद्रास क्रिकेट क्लब सीधे सेमीफाइनल खेल में “स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब” व “यंग फ्रेंडस क्रिकेट क्लब” के बीच खेलने जाने वाले मुकाबले के विजेता से 28/05/2026 गुरुवार को खेलेगा।

वरिष्ठ पत्रकार
