May 24, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

अर्जुन के हरफनमौला खेल से सहगल क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा

  • सहगल क्रिकेट क्लब ने एस्सेक्स फार्म स्पोर्टस क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
  • अर्जुन रपरिया (28 रन देकर 3 विकेट और 70 गेंदों में 7 चौके व 4 छक्के, नाबाद 86 रन) को शानदार ऑलराउंड खेल के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। सहगल क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सहगल क्रिकेट क्लब ने एस्सेक्स फार्म स्पोर्टस क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया। सहगल क्रिकेट क्लब के अर्जुन रपरिया (28 रन देकर 3 विकेट और 70 गेंदों में 7 चौके व 4 छक्के, नाबाद 86 रन) को शानदार ऑलराउंड खेल के लिए गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी की अम्पायर कमेटी के संयुक्त सचिव देवेन्द्र सिंह भाटिया (टिप्पू जी) और समाज सेवक अमित सिंह ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड एस्सेक्स फार्म स्पोर्टस क्रिकेट क्लब के ओपनर काव्या (89 गेंदों में 8 चौके व 2 छक्के, 102 रन) को मिला। 

   सहगल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, एस्सेक्स फार्म स्पोर्टस क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवरों में 282 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसके लिए ओपनर काव्या (89 गेंदों में 8 चौके व 2 छक्के, 102 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि सुर्यांश रैना ने 40 रन, दिपेश बालियन ने 34 और रोहन प्रचंड ने 29 रनों का योगदान किया। सहगल क्रिकेट क्लब की ओर से अर्जुन रपरिया (28 रन देकर 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा प्रिंस यादव (43 रन देकर 2 विकेट), यजस शर्मा (44 रन देकर 2 विकेट) और निशांत ठाकुर (45 रन देकर 2 विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए। देव दुबे को एक विकेट मिला।    

   जवाब में, सहगल क्रिकेट क्लब की टीम ने 39.2 ओवरों में छह विकेट खोकर 287 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। उसकी तरफ से अर्जुन रपरिया (70 गेंदों में 7 चौके व 4 छक्के, नाबाद 86 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि देव दुबे (65 गेंदों में 6 चौके व 3 छक्के, नाबाद 76 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। प्रिंस यादव ने 37 और तुषार भारद्वाज ने 34 रनों का योगदान किया। एस्सेक्स फार्म स्पोर्टस क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष मीणा (38 रन देकर 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। हर्ष भारद्वाज और रोहन प्रचंड को एक-एक विकेट मिला।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *