संतोष ट्रॉफी के ग्रुप-1 की मेजबानी के लिए तैयार दिल्ली

पांच दिवसीय ग्रुप-1 मुकाबले 23 से 31 दिसंबर तक राजधानी के डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे

दिल्ली सरकार ने 76वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए मदद का हाथ अंतिम समय में खींचा, तो एआईएफएफ आगे आई

दिल्ली अपने सभी मैच डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में खेलेगी और उसका पहला मुकाबला त्रिपुरा से

संवाददाता

फुटबॉल दिल्ली हीरो संतोष ट्रॉफी के लिए 27वीं सीनियर मेंस नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप के ग्रुप-1 की मेजबानी करेगी। इस चैम्पियनशिप के ग्रुप-1 के मुकाबले 23 से 31 दिसम्बर तक राजधानी के डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे। मेजबान दिल्ली के अलावा कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा और लद्दाख सहित कुल छह टीमें ग्रुप-1 के मुकाबलों में भिड़ेंगी।

मेजबान दिल्ली के सभी मुकाबले डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली अपना पहला मुकाबला त्रिपुरा के खिलाफ 23 दिसंबर को दोपहर 12:30 से खेलेगी। यह जानकारी सोमवार को यहां डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (फुटबॉल दिल्ली) के कार्यकारी अध्यक्ष शराफतउल्लाह ने दी। इस अवसर पर आयोजन सचिव रिजवान-उल-हक, फुटबॉल दिल्ली के महासचिव आकाश नरूला और कोषाध्यक्ष लियाकत अली भी मौजूद थे।

   इस बार संतोष ट्रॉफी को आकर्षक बनाने के लिए कुछ परिवर्तन किए गए हैं, जिसके चलते 36 राज्यों की टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की विजेता और उप-विजेता टीमों को फाइनल राउंड में जगह मिलेगी, जबकि रेलवे, सर्विसेज और मेजबान टीम सीधे फाइनल राउंड में खेलने उतरेंगे।

   दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष शराफतउल्लाह के अनुसार, दिल्ली ने फाइनल राउंड की मेजबानी का दावा पेश किया हुआ है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) टूर्नामेंट की मेजबानी में दिल्ली का भरपूर सहयोग कर रहा है। दिल्ली सरकार ने आयोजन में सहयोग का आश्वासन दिया था लेकिन यकायक हाथ पीछे खींच लिए। ऐसे में एआईएफएफ आगे आई। उसके सहयोग और समर्थन से इस टूर्नामेंट का आयोजन संभव हो पाएगा।

  

     आयोजन सचिव रिजवान-उल-हक ने बताया कि त्रिपुरा के खिलाफ अभियान की शुरुआत करने के बाद दिल्ली अपना दूसरा मैच लद्दाख से खेलेगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन तीन मैच खेले जाएंगे।

ग्रुप-1 का कार्यक्रम:

23 दिसंबर (शुक्रवार) –

लद्दाख बनाम उत्तराखंड, सुबह 11:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

त्रिपुरा बनाम दिल्ली, दोपहर 12:30 बजे से, डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम

गुजरात बनाम कर्नाटक, दोपहर 2:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

25 दिसंबर (रविवार) –

उत्तराखंड बनाम कर्नाटक, सुबह 11:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

लद्दाख बनाम दिल्ली, दोपहर 12:30 बजे से, डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम

त्रिपुरा बनाम गुजरात, दोपहर 2:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

27 दिसंबर (मंगलवार) –

लद्दाख बनाम कर्नाटक, सुबह 11:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

दिल्ली बनाम गुजरात, दोपहर 12:30 बजे से, डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम

उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा, दोपहर 2:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

29 दिसंबर (गुरुवार) –

कर्नाटक बनाम त्रिपुरा, सुबह 11:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

दिल्ली बनाम उत्तराखंड, दोपहर 12:30 बजे से, डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम

लद्दाख बनाम गुजरात, दोपहर 2:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

31 दिसंबर (शनिवार) –

लद्दाख बनाम त्रिपुरा, सुबह 11:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

कर्नाटक बनाम दिल्ली, दोपहर 12:30 बजे से, डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम

गुजरात बनाम उत्तराखंड, दोपहर 2:30 बजे से, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *