स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे-नाइट टूर्नामेंट में जीते इंदिरा गाँधी व ज़ाकिर हुसैन कॉलेज
- आईजीआईजीईएसएस ने राम लाल आनंद कॉलेज को 6 विकेट से हराया
- हुसैन दिल्ली कॉलेज ने शिवाजी कॉलेज को 9 विकेट से मात दी
संवाददाता
नई दिल्ली। इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) और ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों में जीत दर्ज की। अनन पुष्प (9 रन पर 4 विकेट) और आशीष (57) के उम्दा प्रदर्शन से इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (115/4, 11.1ओवर) ने राम लाल आनंद कॉलेज (113/10, 16.4 ओवर) को 6 विकेट से हराया। आशीष को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

दूसरे मुकाबले में, गर्व (73 रन व 21 पर 4 विकेट) के शानदार आलराउंड प्रदर्शन और केशव यादव (53) की बल्लेबाजी से ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (154/01, 9.4 ओवर) ने शिवाजी कॉलेज (151/9, 20 ओवर) को 9 विकेट से मात दी। पराजित टीम के लिए प्रांजल ने 52 रन बनाए। गर्व को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

वरिष्ठ पत्रकार
