May 22, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

हर्षित की पारी से आईजीआई स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीता

  • आईजीआईपीईएसएस ने श्याम लाल कॉलेज को 100 रन से पराजित किया
  • डीसीएसी ने आरएलएसी को 72 रनों से मात दी

संवाददाता

नई दिल्ली। हर्षित अनेजा (65 रन, 23 गेंद, 8×4, 5×6) और दीपान्शु (52 रन, 25 गेंद, 7×4, 2×6) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों व कार्तिक कालरा (3/39) की दमदार गेंदबाजी की मदद से इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) ने श्याम लाल कॉलेज को तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 100 रन से पराजित किया। हर्षित अनेजा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड डॉ मुकेश कुमार ने दिया।

   आईजीआईपीईएसएस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाए। जवाब में श्याम लाल कॉलेज की टीम 160 रन पर ऑल आउट हो गई। पराजित टीम के लिए अस्मित पंवार ने 36 व रवि राज ने 29 रनों का योगदान दिया और संदीप ने 37 रन देकर चार विकेट झटके।

   एक अन्य मैच में सुयश प्रताप (77 रन, 42 गेंद, 10×4, 5×6), मनित वर्मा (3/17) और अराधुआ सती (3/26) के शानदार प्रदर्शन से डीसीएसी ने आरएलएसी को 72 रनों से मात दी। सुयश प्रताप को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड कोच उदय गुप्ते और डॉ पावन डबास ने दिया। डीसीएसी टीम 20 ओवर में 182 पर ऑल आउट हो गई। जवाब में आरएलएसी 16.3 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हुई। उसके लिए तन्मय चोपड़ा न 22 रन बनाए और अंकित ने 3 व अंशुल ने 2 विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *