June 12, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में डैज स्पोर्ट की जीत

  • डैज स्पोर्टस ने टेलेफुंकन क्रिकेट क्लब को 84 रनों से हराया
  • कृतज्ञ सिंह (49 गेंदों में 51 रन और 38 रन देकर 2 विकेट) को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। डैज स्पोर्ट्स ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत से अपना अभियान शुरू किया। बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में डैज स्पोर्ट्स ने टेलेफुंकेन क्रिकेट क्लब को 84 रन से हरा दिया। डैज स्पोर्ट्स की टीम के कृतज्ञ सिंह (49 गेंदों में 51 रन और 38 रन देकर 2 विकेट) को शानदार ऑलराउंड खेल के लिए बीसीसीआई अंपायर अमित बंसल और जीजीडीएमएस समिति के सहायक सचिव महराज किशन ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का टेलेफुंकेन क्रिकेट क्लब के शुभम मिश्रा (66 रन देकर 3 विकेट और 39 गेंदों में 53 रन) को मिला। 

   टेलेफुंकेन क्रिकेट क्लब के कप्तान भरत सिंधवानी ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला लिया। लिहाजा, डैज स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में सात विकेट खोकर 331 रनों के मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसके लिए दिव्यांश जोशी (34 गेंदों में नाबाद 66 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि स्वास्तिक चिकारा (65) और कृतज्ञ सिंह (51) ने भी अर्धशतक ठोके। शिवांक वशिष्ठ ने नाबाद 47 रनों का योगदान किया। टेलेफुंकेन क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम मिश्रा (66 रन देकर 3 विकेट) ने तीन विकेट लिये जबकि सुबोध सेहरावत, शिवम शर्मा, तुषार बैरवा और नमित गुप्ता को एक-एक विकेट मिला।

   जवाब में, टेलेफुंकेन क्रिकेट क्लब की टीम 33.2 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी तरफ से शुभम मिश्रा (39 गेंदों में 53 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि यश डबास 35 और सौरभ देसवाल 33 रनों का योगदान किया। डैज स्पोर्ट्स के गेंदबाजों कृतज्ञ सिंह, स्वास्तिक चिकारा, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी और निखिल यादव ने दो-दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *