May 22, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की संघर्षपूर्ण जीत

  • फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया
  • ऋषि मेहता (21 रन देकर 5 विकेट) को किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में संघर्षपूर्ण जीत से अपना अभियान शुरू किया। मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हरा दिया। फ्रेंड्स सीसी की टीम के ऋषि मेहता (21 रन देकर 5 विकेट) को शानदार प्रदर्शन के लिए पूर्व बीसीसीआई अंपायर एवं जीजीडीएमएस अंपायरिंग समिति के अध्यक्ष सुभाष माथुर और बीसीसीआई अंपायर अभिरूप सूद ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के अमन सैनी (54 रन देकर 5 विकेट) को मिला। 

   फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के कप्तान अंकित बिष्ट ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला लिया। लिहाजा, रवि ब्रदर्स सीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवरों में 128 रनों के मामूली स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए करन सोनी (59 गेंदों में 35 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि हरीश भड़ाना ने 33 और कृष्ण भड़ाना 17 रनों का योगदान किया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से ऋषि मेहता (21 रन देकर 5 विकेट) ने पांच और प्रद्युमन ने (43 रन देकर 4 विकेट) चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

   जवाब में, अमन सैनी की घातक गेंदबाजी के आगे लड़खड़ाने के बावजूद फ्रेंडर्स क्रिकेट क्लब ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन बनाकर संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। उसकी तरफ से कप्तान अंकित बिष्ट (21 गेंदों में 32 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि आया सिंह (15 गेंदों में 27 रन) और यशवर्धन सिंह (21 गेंदों में 17 रन) ने टीम की जीत में बल्ले से योगदान किया। रवि ब्रदर्स सीसी के गेंदबाज अमन सैनी ने 54 रन देकर पांच विकेट चटकाए। विवान जिंदल ने दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *