84 वर्षीय योग साधक विजय पारिख नहीं रहे

जिला प्रधान इंद्रजीत दुग्गल, जिला मंत्री अवतार सिंह तारी, क्षेत्रीय मंत्री मिथलेश सजवान, क्षेत्रीय उप-मंत्री कंचन भल्ला और कार्यकारिणी सदस्य रमेश ने उनके निधन को भारतीय योग संस्थान के लिए भारी क्षति बताया

संवाददाता

भारतीय योग संस्थान के समर्पित, कर्मठ और उदार हृदय योग साधक 84 वर्षीय विजय पारिख के निधन से संस्थान ने अपना एक सच्चा सपूत खो दिया है।

  

स्वर्गीय पारिख 1979 में भारतीय योग संस्थान से जुड़े और अंततः मायापुरी जिले के संगठन मंत्री बने। उनके योग ज्ञान का हर कोई कायल रहा। खासकर नए साधकों को उन्होंने अपने विनम्र व्यवहार से हमेशा प्रोत्साहित और लाभान्वित किया। लगभग 42 साल तक उन्होंने संस्थान की विचारधारा और नियमों का बखूबी अनुपालन किया। एक वरिष्ठ योग गुरु होने के बावजूद भी उन्होंने खुद को हमेशा विनम्र साधक बनाए रखा।

   उनके अनुभव, कौशल और योग ज्ञान का हर कोई कायल रहा। जिला प्रधान इंद्रजीत दुग्गल, जिला मंत्री अवतार सिंह तारी, क्षेत्रीय मंत्री मिथलेश सजवान, क्षेत्रीय उप मंत्री कंचन भल्ला, संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य रमेश और हजारों सदस्यों ने उनके निधन को भारतीय योग संस्थान के लिए भारी क्षति करार दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *