June 1, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) 2026 में जीते एल.बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर और भवानी यूथ सीसी

  • एल.बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर ने प्रोफेशनल मैनेजमेंट क्रिकेट क्लब को 24 रन से पराजित किया
  • दूसरे मैच में भवानी यूथ क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली, 1 जून 2026: एल.बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर और भवानी यूथ क्रिकेट क्लब ने सोमवार को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) 2026 में अपने मुकाबले जीते। यहां सेंट स्टीफन ग्राउंड में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में एल.बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर ने प्रोफेशनल मैनेजमेंट क्रिकेट क्लब को 24 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में भवानी यूथ क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित किया।

   ‘बी’ ग्रुप लीग मैच में एल.बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर की जीत में रवनीत तंवर (27 गेंदों में 39 रन एवं 2 विकेट) के शानदार प्रदर्शन का योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी (रजि.) के महासचिव विशाल कट्याल एवं सहायक टूर्नामेंट सचिव अमित कुमार ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रोफेशनल मैनेजमेंट क्रिकेट क्लब के अजय अहलावत (35 रन देकर 4 विकेट) को मिला।

   इस रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एल.बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर की से रवनीत ने 27 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के, 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा विनय ने 44 रन, कौशल सुमन ने 40 रन, सम्पूर्ण ने 26 रन, और देव दुबे ने 15 रनों का योगदान किया। फाइटर ऑफ द मैच बने पीएमसीसी के गेंदबाज अजय अहलावत (35 रन देकर 4 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

   जवाब में प्रोफेशनल मैनेजमेंट क्रिकेट क्लब की टीम 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवरों में 176 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से प्रदीप मलिक (33 रन), विवेक यादव (27 रन), कुश नागपाल (22 रन) और धन्या नाकरा (23 रन) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं। रवनीत ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। विपिन (16 रन देकर 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। यतीश ने 2 विकेट हासिल किए।

   ‘सी’ ग्रुप लीग मैच में भवानी यूथ क्रिकेट क्लब की जीत में गुलज़ार संधू (32 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्के, नाबाद 96 रन) की शानदार पारी का योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसायटी (पंजीकृत) के कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा एवं मनीष सहगल ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के देव मेहरा (53 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के, नाबाद 83 रन) को मिला।

   मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। उसकी ओर से देव मेहरा (53 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के, नाबाद 83 रन) ने नाबाद अर्धशतक जमाया। उनके अलावा प्रिंस मेहरा ने 29 रन और मानव ने 25 रन का योगदान दिया। भवानी यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सभय चड्ढा, महाक्ष देवन, कार्तिक पवार, नीलमणि कुमार, यथार्थ सिंह और मृदुल सुर्रोच ने एक-एक विकेट हासिल किया।

   जवाब में, 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भवानी यूथ की शुरुआत बेहद आक्रामक रही और उसने केवल 12.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता। उसकी ओर से गुलज़ार संधू (32 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्के, नाबाद 96 रन) टॉप स्कोरर रहे। कमाक्ष शर्मा ने (16 गेंदों में 44 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *