बदौनी के शतक से दिल्ली क्रिकेटर्स गनौर प्रीमियर लीग के क्वार्टरफाइनल में
आयुष बदौनी के विस्फोटक शतक (109) और दिल्ली रणजी के पूर्व कप्तान नितीश राणा (43 और 3/25) के हरफनमौला खेल की बदौलत दिल्ली क्रिकेटर्स ने होशियारपुर को मंगलवार को 23 रन से पराजित कर गनौर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर दिल्ली क्रिकेटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
आयुष बदौनी ने 63 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के लगाकर 109 रनों की नाबाद पारी के अलावा तीसरे विकेट की साझेदारी में नितीश राणा (43) के साथ 87 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। राणा ने 26 गेंदों पर एक चौके और चार छक्के उड़ाकर 43 रनो की पारी खेली। होशियारपुर की तरफ से सुखजिंदर सिंह ने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में होशियारपुर की टीम 20 ओवर में 7विकेट पर 178 रन ही बना सकी।
नितिन शर्मा ने 48 और मयंक चौधरी ने 40 रनों की पारी खेली। दिल्ली क्रिकेटर्स की तरफ से राणा ने तीन और शिवांक वशिष्ठ ने दो विकेट लिए जबकि विजन पांचाल और ललित यादव ने एक एक विकेट लिया। दिल्ली क्रिकेटर्स की तरफ से ऋतिक कनोजिया ने शानदार फील्डिंग करते हुए दो कैच लपके।
Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.
Cloudflare Ray ID: a467d73a4e8b7508 • Your IP: 198.177.122.150 • Performance & security by Cloudflare