October 18, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

DP वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के अंतिम राउंड से पहले चाकारा बढ़त पर; मजबूत फिनिश करना चाहेंगे भारतीय गोल्फर

  • चाकारा के प्रदर्शन पर खराब मौसम और बाधित शेड्यूल का कोई असर नहीं दिखाई दिया
  • स्पेनिश गोल्फर ने तीसरे राउंड में 63 का कार्ड खेलकर 5-शॉट की बढ़त बनाई

संवाददाता

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर 2026: स्पेन के यूजेनियो चाकारा ने तीसरे राउंड 9-अंडर-पार 63 के शानदार कार्ड के साथ 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाली DP वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिल्ली गोल्फ क्लब में खेले जा रहे डीपी वर्ल्ड टूर के इस टूर्नामेंट में चाकारा ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी पर 5-शॉट की बढ़त बना ली है। खराब मौसम से प्रभावित रहे इस टूर्नामेंट का अंतिम राउंड रविवार को जाएगा।

   उनका यह स्कोर इस हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बराबर है, जिसे इससे पहले दूसरे राउंड में लॉरी कैंटर ने हासिल किया था। तीसरे राउंड के अपने बचे हुए 7 होल पूरे करने के लिए, चाकारा आज सुबह वापस लौटे और शानदार खेल दिखाते हुए 3 बर्डी और एक ईगल के साथ 9-अंडर-63 का स्कोर बनाया। उन्होंने 67, 67 और 63 के राउंड के साथ कुल 19-अंडर-पार 197 का स्कोर बना लिया।

   स्पेन के चाकारा अब DP वर्ल्ड टूर पर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अगर वह जीतते हैं, तो वह ‘रेस टू दुबई’ रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। DP वर्ल्ड टूर पर उनकी पहली जीत भी भारत में ही आई थी – 2025 में DLF गोल्फ एंड कंट्री क्लब में हुए ‘हीरो इंडियन ओपन’ में। यह जगह इस हफ्ते के टूर्नामेंट स्थल से लगभग एक घंटे की दूरी पर है।

   न्यूजीलैंड के डैनियल हिलियर 14-अंडर के स्कोर के साथ उनको सबसे करीबी चुनौती देने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे राउंड में 64 का स्कोर दर्ज किया। उनकी वापसी कमाल की रही है – पहले राउंड में 13 होल के बाद वह 4-ओवर-पार पर थे, लेकिन शानदार खेल दिखाते हुए उन्होंने खुद को खिताबी दौड़ में वापस ला खड़ा किया है। नीदरलैंड के जूस्ट लुइटन 67 के कार्ड के साथ 13-अंडर स्कोर पर तीसरे स्थान पर हैं, जबकि चाकारा के हमवतन एंजेल हिडाल्गो लगातार तीसरे राउंड में 68 का कार्ड खेलकर 12-अंडर के स्कोर साथ चौथे स्थान पर हैं। जेसी रिची, एड्रियन मेरोंक और स्कॉट जैमिसन 11-अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। मौजूदा चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड ने बिना किसी बोगी के 68 का स्कोर बनाया और 9-अंडर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।

   वहीं, भारतीय गोल्फरों के लिए, अंतिम राउंड इस अंतरराष्ट्रीय मंच में अपनी मजबूत छाप छोड़ने का अच्छा मौका होगा। ओम प्रकाश चौहान (68-72-71) 5-अंडर के स्कोर के साथ T-31 स्थान पर रहे, अनिर्बान लाहिड़ी (70-73-69) 4-अंडर के साथ T-41 पर, युवराज संधू (75-68-72) T-54 पर, करणदीप कोचर (72-72-72) ईवन पार के साथ T-63 पर रहे। सप्तक तलवार (71-73-72) भी T-63 पर रहे, जबकि शिव कपूर (72-72-73) 1-ओवर के स्कोर के साथ T-68 पर रहे।

   टूर्नामेंट में समय की भरपाई करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि पहले दिन गुरुवार को बारिश व तूफान के कारण लगभग पांच घंटे का खेल खराब हो गया था, और शनिवार को भी कम रोशनी के चलते खेल में रुकावट आई। हालांकि, चाकारा के प्रदर्शन पर खराब मौसम और बाधित शेड्यूल का कोई असर नहीं दिखाई दिया। पांच-शॉट की बढ़त के साथ, वह फाइनल राउंड में मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन दिल्ली गोल्फ क्लब के संकरे फेयरवे और चुनौतीपूर्ण ग्रीन्स अभी भी उनके लिए एक कड़ी परीक्षा साबित हो सकते हैं।   DP वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप अपने टाइटल स्पॉन्सर DP वर्ल्ड; प्लेटिनम स्पॉन्सर्स हीरो फिनकॉर्प, AM ग्रीन और ब्लूमबर्ग; प्रीमियम पार्टनर्स AWS, GMR एयरो, दुबई स्पोर्ट्स सिटी और HSBC; ऑफिशियल पार्टनर्स ALDAR, HCL टेक, ओमेगा, कोहलर और एमिरेट्स; तथा ऑफिशियल सप्लायर्स बिसलेरी, मेदांता, निकोबार, द ओबेरॉय, हाउस ऑफ ग्लेनफिडिच, टेलरमेड इंडिया और पोकारी स्वेट का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *