Jasram khalifa

कुश्ती गुरु जसराम खलीफा का निधन

wrestling guru Jasram Khalifa died – कुश्ती के गुरु जसराम खलीफा का निधन हो गया है। गत सात अक्टूबर को 92 साल की उम्र में इस महान कुश्ती गुरु का देहांत हो गया। अपनी लाजवाब कुश्ती शैली और बेबाक बातचीत अंदाज के लिए जाने जाते रहे थे खलीफा जसराम। खेल जगत ने भी नम आंखों से उन्हें याद किया। 

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार से लेकर इंदौर के अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई के साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व महासचिव राज सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुये उन्हें याद किया।

गुरु जसराम खुद अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे थे और साथ ही दिल्ली एमच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष व चेयरमैन भी रहे थे।   उन्होंने 1970 में अपने जसराम अखाड़े की स्थापना की थी और तब से अब तक कई बड़े पहलवान इस अखाड़े में तैयार किये जा चुके हैं। खलीफा ने ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, अर्जुन और ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित कई पहलवान देश के लिए तैयार किए।

1 thought on “कुश्ती गुरु जसराम खलीफा का निधन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *