May 23, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

अंकित के शतक और धनंजय के ‘छक्के’ से एस.आर.के. टेक्नोलॉजीज XI जीता

  • एस.आर.के. टेक्नोलॉजीज XI क्रिकेट क्लब ने फ्रेंडस XI क्रिकेट क्लब  को 5 विकेट से हराया
  • अंकित प्रताप सिंह (87 गेंदों में 13 चौके व 4 छक्के, नाबाद 115 रन) को शानदार शतक के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। एस.आर.के. टेक्नोलॉजीज XI क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में एस.आर.के. टेक्नोलॉजीज XI क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स XI क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया। एस.के. टेक्नोलॉजीज XI के अंकित प्रताप सिंह (87 गेंदों में 13 चौके व 4 छक्के, नाबाद 115 रन) को शानदार शतक के लिए जीजीडीएमएस के कार्यकारी सदस्य सुशांत गंभीर और बीसीसीआई अंपायर विकास दलाल ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड एस.के. टेक्नोलॉजीज XI के ही धनंजय सिंह (36 रन और 6 विकेट) को मिला। 

   फ्रेंड्स XI क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, फ्रेंड्स XI क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवरों में 246 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए मुसैफ (36 गेंदों में 9 चौके व 1 छक्के, 61 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि हर्षित सेठी (49 गेंदों में 7 चौके व 1 छक्के, 54 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। संस्कार रावत ने 40 रनों का योगदान किया। एस.आर.के. टेक्नोलॉजीज XI की ओर से धनंजय सिंह (36 रन और 6 विकेट) ने छह विकेट चटकाए। उनके अलावा अविनाश थापा, हिमांशु चौधरी, अंश चौधरी और अरविंद वर्मा को एक-एक विकेट मिला।  

   जवाब में, एस.आर.के. टेक्नोलॉजीज XI क्रिकेट क्लब की टीम ने 31 ओवर में पांच विकेट पर 248 रनों बनाकर जीत हासिल की। उसकी तरफ से अंकित प्रताप सिंह (87 गेंदों में 13 चौके व 4 छक्के, नाबाद 115 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि शौर्य सरण (37 गेंदों में 53 रन) ने अर्धशतक जमाया। फ्रेंड्स XI की ओर से तरुण बिष्ट (56 रन देकर 2 विकेट) ने दो विकेट चटकाए जबकि फैजान आलम व मो. अरबाज को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *