एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब जीता
- एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया
- काव्या (61 गेंदों में 10 चौके व 1 छक्के, 77 रन) को शानदार अर्धशतक के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला
संवाददाता
नई दिल्ली। एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया। एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब के काव्या (61 गेंदों में 10 चौके व 1 छक्के, 77 रन) को शानदार अर्धशतक के लिए जीजीडीएमएस के संयुक्त खेल सचिव रमन विज और बीसीसीआई अंपायर संजय सिंह ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के देव मेहरा (98 गेंदों में 102 रन) को मिला।

एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में नौ विकेट पर 239 रन बनाए। उसके लिए देव मेहरा (98 गेंदों में 10 चौके व 3 छक्के, 102 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि यशवर्धन ऑबरॉय (55 गेंदों में 62 रन) ने अर्धशतक जमाया। एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब की ओर से हर्ष भारद्वाज (46 रन देकर 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। अमन गोस्वामी और रोनक को दो-दो और आशीष मीणा व रोहन प्रचंदा को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में, एसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 32.1 ओवर में पांच विकेट पर 242 रनों बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। उसकी तरफ से काव्या (61 गेंदों में 10 चौके व 1 छक्के, 77 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि अशिश्त अनवर (59 गेंदों में 57 रन) ने नाबाद अर्धशतक जमाया। कृष यादव ने 46 रनों का योगदान किया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से घनश्याम (39 रन देकर 2 विकेट) और प्रिंस मेहरा (51 रन देकर 2 विकेट) सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा आर्य सिंह ने एक विकेट चटकाया।


वरिष्ठ पत्रकार
