श्याम लाल कॉलेज की जीत में चमके रवि, देवांश, देवांशु व आयुष
- श्याम लाल कॉलेज ने ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) को आठ विकेट से हराकर डीयू इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया
संवाददाता
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2026: रवि राज (नाबाद 66) और आयुष (40) की शानदार बल्लेबाजी, देवांश बिष्ट (4/34) और देवांशु (4/38) की घातक गेंदबाजी से श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) को आठ विकेट से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। श्याम लाल कॉलेज के कप्तान अनिर्बान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लिहाजा, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) की टीम 25.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। उसके लिए गीतांश ने 23 और कुणाल ने 22 रन बनाए। देवांश बिष्ट (4/34) और देवांशु (4/38) ने आठ विकेट आपस में बांटे। जवाब में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) की टीम ने 22.4 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। रवि राज (नाबाद 66) और आयुष (40) ने शानदार बल्लेबाजी की।


वरिष्ठ पत्रकार
