October 19, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

अनिर्बान लाहिड़ी 68 के कार्ड के साथ डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी रहे

  • अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम राउंड में ‘बोगी’ रहित 4-अंडर 68 का संतोषजनक कार्ड अपना स्कोर 8 अंडर 280 तक पहुंचाया
  • दूसरे सबसे अच्छे भारतीय रहे युवराज संधू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का समापन किया। संधू (75, 68, 72 व 68) 8 अंडर 280 स्कोर करके  संयुक्त 34वें स्थान पर रहे

संवाददाता

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2026: अनिर्बान लाहिड़ी डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्होंने रविवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में सम्पन्न हुए अंतिम राउंड में ‘बोगी’ रहित 4-अंडर 68 का संतोषजनक कार्ड खेला और कुल 8 अंडर 280 स्कोर के साथ अपना खेल खत्म किया। लाहिड़ी ने पहले तीन दिनों में क्रमशः 70, 73 और 69 का कार्ड खेला था। अंतिम राउंड में यह प्रदर्शन (68) उनका इस हफ्ते का सर्वश्रेष्ठ खेल रहा। इसके साथ ही 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहे। अनुभवी भारतीय गोल्फर ने अंतिम दिन शानदार नियंत्रण दिखाते हुए कोई ‘बोगी’ नहीं की और एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच टूर्नामेंट का बेहतरीन समापन किया।

   युवराज संधू दूसरे सबसे अच्छे भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्होंने भी शानदार अंदाज में टूर्नामेंट का समापन किया। संधू ने अंतिम राउंड में 4-अंडर 68 का स्कोर किया, जबकि इससे पहले के राउंड में उन्होंने 75, 68 और 72 का स्कोर किया था। वे 5-अंडर-पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 34वें स्थान पर रहे। पहले राउंड की खराब शुरुआत से उबरते हुए उन्होंने चैंपियनशिप का सकारात्मक अंत किया।

   ओम प्रकाश चौहान, जिन्होंने 6-अंडर 68 के स्कोर के साथ शुरुआत की थी, 4-अंडर-पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर रहे। उन्होंने अंतिम राउंड में 73 का स्कोर किया, जबकि दूसरे और तीसरे राउंड में उनका स्कोर क्रमशः 72 और 71 रहा था। करणदीप कोचर ने 3-अंडर 69 के स्कोर के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया और 3-अंडर-पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर रहे। लगातार तीन राउंड में 72 का स्कोर करने के बाद, कोचर ने अंतिम दिन अपनी लय वापस पाई और अपनी स्थिति में सुधार किया।

   सप्तक तलवार ने 71 के अच्छे स्कोर के साथ शुरुआत की थी और अंतिम राउंड में भी 71 का ही स्कोर किया। वे 1-अंडर-पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर रहे। उनके बाकी राउंड 73 और 72 के रहे। लोकल बॉय शिव कपूर भारतीयों में सबसे फिसड्डी रहे; उन्होंने 72, 72 और 73 के राउंड के बाद आखिरी राउंड में 75 (तीन-ओवर) का स्कोर किया। वे इस हफ्ते 4-ओवर-पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 69वें स्थान पर रहे।

   कट के बाद वीकेंड तक पहुंचने वाले छह भारतीयों को दिल्ली गोल्फ क्लब में एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां पेड़ों से घिरे फेयरवे और रणनीतिक लेआउट के कारण सटीक शॉट खेलने और कोर्स को बहुत सावधानी से मैनेज करने की जरूरत थी।

   DP वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप अपने टाइटल स्पॉन्सर DP वर्ल्ड; प्लैटिनम स्पॉन्सर हीरो फिनकॉर्प, AM ग्रीन और ब्लूमबर्ग; प्रीमियम पार्टनर AWS, GMR एयरो, दुबई स्पोर्ट्स सिटी और HSBC; ऑफिशियल पार्टनर ALDAR, HCL टेक, ओमेगा, कोहलर और एमिरेट्स; तथा ऑफिशियल सप्लायर बिसलेरी, मेदांता, निकोबार, द ओबेरॉय, हाउस ऑफ ग्लेनफिडिच, टेलरमेड इंडिया और पोकारी स्वेट का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रही है।

  • DP वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन:–
  • अनिर्बान लाहिड़ी (70-73-69-68) 8-अंडर पार, संयुक्त 23वां स्थान
  • युवराज संधू (75-68-72-68) 5-अंडर पार, संयुक्त 34वां स्थान
  • ओम प्रकाश चौहान (68-72-71-73) 4-अंडर पार, संयुक्त 42वां स्थान
  • करणदीप कोचर (72-72-72-69) 3-अंडर पार, संयुक्त 49वां स्थान
  • सप्तक तलवार (71-73-72-71) 1-अंडर पार, संयुक्त 55वां स्थान
  • शिव कपूर (72-72-73-75) 4-ओवर पार, संयुक्त 69वां स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *